सुजलॉन के मिला बड़ा ऑर्डर, अब रॉकेट बनेगा कंपनी का शेयर

Updated on 22-09-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) को ग्लोबल रिन्यूएबल पावर प्रॉड्यूसल ब्राइटनाइट से नया ऑर्डर मिला है। यह 100 मेगावाट को-लोकेटेड विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट में 29.4 मेगावाट विंड इंस्टॉल्ड कैपिसिटी के विकास के लिए है। साथ ही कंपनी महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में हाइब्रिड लेटिस ट्यूबलर (HLT) टावर और 2.1 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ अपने S120-140 मीटर विंड टरबाइन जेनरेटर (WTG) की 14 इकाइयां स्थापित करेगा। इस प्रोजेक्ट के अप्रैल 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने की उम्मीद है। सुजलॉन आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के स्कोप के साथ इस प्रोजेक्ट को एग्जीक्यूट करेगा। इसके अतिरिक्त, सुजलॉन पोस्ट-कमीशनिंग ऑपरेशन और रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगी।

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड विंड टरबाइन जेनरेटर और उससे जुड़े कंपोनेंट्स निर्माण में माहिर है। इस कंपनी में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की 1.05% हिस्सेदारी है जो 13 करोड़ शेयरों के बराबर है। सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 0.51% गिरकर 25.36 रुपये पर आ गए। कारोबार के दौरान 25.86 रुपये के उच्चतम और 24.5 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 27 रुपये और न्यूनतम स्तर 6.60 रुपये है। सुजलॉन एक एसएंडपी बीएसई 500 कंपनी है और इसका मार्केट कैप 34,000 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी का तिमाही और सालाना प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस शेयर का सीएजीआर तीन साल के लिए 110% और पांच साल के लिए 33% है। स्टॉक एक महीने में 22% चढ़ा है और तीन महीने में इसने 90% रिटर्न दिया है। छह महीने में इसने 225% और दो साल में 300% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.