पहलवानों के सपोर्ट में आए स्वरा भास्कर और सोनू सूद, कहा- इनकी ये स्थिति है तो आम रेसलर्स का हाल बदतर

Updated on 29-04-2023 08:45 PM
'रेसलिंग फेडरेशन इंडिया' के बॉस बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के दिग्गज पहलवानों को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। सबसे जाने-माने पहलवान जैसे संगीता फोगट, विनेश फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और कई लोग इस विरोध का हिस्सा हैं, जिनके आंसू लोगों के दिलों में पहुंच रहे हैं। जहां पूरा देश इनका सपोर्ट खुले तौर पर कर रहा है, वहीं बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। अब सोनू सूद और स्वरा भास्कर जैसे स्टार्स पहलवानों के सपोर्ट में उतर आए हैं। दोनों ने ट्विटर पर इसके बारे में पोस्ट किया है।

सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, 'देश के खिलाड़ी अन्याय के खिलाफ कुश्ती की लड़ाई जरूर जीतेंगे। जय हिन्द।'

स्वरा और सोनू सूद ने किया ट्वीट

स्वरा ने एथलिट्स के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए एक वीडियो मैसेज शेयर किया और लिखा, 'शर्मनाक है कि हमारे टॉप अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर विरोध करने के लिए मजबूर किया जाता है, लेकिन आरोपी भाजपा सांसद को सरकार द्वारा लगातार बचाया जा रहा है। #IStandWithMyChampions। बर्खास्त करें और जांच करें #BrijBhushanSharanSingh।'

स्वरा भास्कर पहलवानों के समर्थन में

वीडियो में स्वरा ने कहा कि वह उनका समर्थन इसलिए नहीं कर रही हैं क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं, बल्कि इसलिए कि अगर ऐसे पहलवानों की यह स्थिति है, तो एक आम महिला पीड़ित का क्या हाल होगा। एक्ट्रेस ने यह भी सवाल किया कि जब ये देश के लिए पदक जीतते हैं, तो सत्तारूढ़ दल के नेता इन एथलीटों के साथ फोटो खिंचवाने से क्यों नहीं हिचकिचाते हैं, लेकिन अब उनसे दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से उनके समर्थन में आने का अनुरोध भी किया।

पूजा भट्ट ने किया था सपोर्ट

इससे पहले, पूजा भट्ट ने पहलवानों के सार्वजनिक विरोध की आलोचना करने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की प्रमुख पीटी उषा की आलोचना की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.