स्वास्तिका मुखर्जी ने लगाई ग्रीन कलर की लिपस्टिक, हर तरफ मच गया हंगामा

Updated on 03-08-2023 03:24 PM
'कला' वेब सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनकी ग्रीन कलर की लिपस्टिक! जी हां, ग्रीन लिपस्टिक। जिसे एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस की मैचिंग के साथ होठों पर लगाया, लेकिन कुछ लोगों के बिल्कुल भी नहीं भाया। उन्होंने बेहूदे कॉमेंट्स करना शुरू कर दिया, लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस इस बंगाली और हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस ने अच्छा सबक सिखा दिया। आइये जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

Swastika Mukherjee ने करीब 20 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। वो ऑटोरिक्शा में बैठी हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की शर्ट पहनी है और उसी की मैचिंग का लिपस्टिक भी लगाया है। वो अपने इस लुक को कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि- मुझे उबर की राइड कभी नहीं मिलेगी, वे कभी अवेलेबल नहीं होंगी। मुझे अपने कपड़े दोहराना पसंद है और मैं उन्हें तब तक पहनती हूं जब तक वे फट न जाएं। जब लिपस्टिक की बात आती है तो मेरे पास दुनिया के सभी रंग हैं और यहां मैंने उन्हें अपनी डेली लाइफ में लगाना शुरू कर दिया है। मुझे ऑटो की सवारी बहुत पसंद है। मुझे ग्रे से प्यार है।'

यूजर्स करने लगे बेहूदे कॉमेंट्स

42 साल की स्वास्तिका मुखर्जी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी तारीफ की और कहा कि आप ही हैं, जो इस तरह का कारनामा कर सकती हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स लिपस्टिक के रंग पर सवाल उठाने लगे। एक ने कॉमेंट किया, 'लिपस्टिक का ये कलर क्यों?' इसके बाद एक्ट्रेस ने भी करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया, 'क्यों नहीं?'

'कला' से मिली जबरदस्त पॉप्युलैरिटी

स्वास्तिका ने बंगाली टीवी सीरियल 'देवदासी' से स्क्रीन पर डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2001 में Hemanter Pakhi से बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'मुंबई कटिंग' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। उन्हें वेब सीरीज 'कला' से जबरदस्त पॉप्युलैरिटी मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.