सिंथेटिक ड्रग बना पूरे विश्व में सबसे बड़ा खतरा, डॉ राहुल गुप्ता ने बताया कैसे पाया जा सकता है इस पर काबू

Updated on 26-10-2024 01:21 PM
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत सहित पूरे विश्व में सिंथेटिक ड्रग सबसे बड़ा खतरा बन कर उभरा है। इसकी चपेट में विश्व के लाखों लोग आ रहे हैं। खासक युवा पीढ़ी। इंटरनेट ने ड्रग्स प्राप्त करने और यहां तक कि इस्तेमाल करने के तरीके को बदल दिया है। कुछ बटनों के क्लिक से, ये बेहद खतरनाक ड्रग लोगों को आरम से मिल रहे हैं और ड्रग माफिया अब आर्गेनिक ड्रग के कारोबार से निकलर सिंथेटिक ड्रग की ओर शिफ्ट हो गये हैं। चूंकि सिंथेटिक ड्रग को पैदा करना आसान है और इसके पैदवार के लिए खेती या दूसरे संसाधनों की जरूरत उतनी नहीं पड़ती है,अभी सबसे अधिक इसका प्रसार है। इस ड्रग के प्रसार को रोकने के लिए विश्व के तमाम देशों को साझा लड़ारई लड़नी होगा। भारत भी इसकी चपेट में आ रहा है और इस ख्रतरे से बचने के लिए भारत-अमेरिका को साझा ऑपरेशन और नीति बनाने की जरूरत है।

ड्रग्स की मिली बड़ी खेफ से दोनों देश चिंतित


भारतीय मूल के डॉक्टर राहुल गुप्ता अमेरिका में नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के डायरेक्टर हैं। डॉ. राहुल, व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी का नेतृत्व करने वाले पहले डॉक्टर हैं। वे बाइडेन प्रशासन के साथ ग्लोबल स्तर पर ड्रग के प्रसार के रोकथाम के लिए बन रहे ग्लोबल नीति और एक्शन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभी वह भारत दौरे पर हैं जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच ड्रग की रोकथाम के लिए बने एक्शन प्लान और भविष्य की रणनीति पर विचार मंथन किया। दरअसल दोंनों देशों में हाल में ड्रग की मिली अरबों की खेप बड़ी चिंता के रूप में उभरी है। राहुल गुप्ता ने कहा कि अभी पिछले दिनों दिल्ली में 900 किलो की कोकीन की जो बड़ी खेप बरामद की गई थी वह दोनों देशों के संयुक्त ऑपरेशन और इनपुट की मदद से सफल हुआ।

एनबीटी से खास बातचीत में डॉ राहुल गुप्ता ने कहा कि भारत में नरेन्द्र मोदी की गुवाई वाली केंद्र सरकार ने भी ड्रग की रोकथाम में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और अमेरिका भारत के नशा मुक्त अभियान में हर स्तर पर भारत को मदद देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हाल में भारत में जो ड्रग की बड़ी तादाद पकड़ में आई उसमें भी दोनों देश आगे की जांच मिल कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सिंथेटिक ड्रग खतरों से निपटने के लिए एक ग्लोबल गठबंधन की शुरूआत की थी। तब से इस मामले में कई अहम पहल हुई है और डॉ राहुल गुप्ता का भारत दौरा उसी गठबंधन के परिपेक्ष में था।

सिंथेटिक ड्रग है काफी खतरनाक


उन्होंने कहा कि जिस तरह आर्गेनिक ड्रग से सिंथेटिक ड्रग की ओर पूरा कारोबार शिफ्ट हुआ वह बेहद खतरनाक ट्रेंड है और उसपर अभी काबू नहीं पाया गया तो पूरे विश्व को इसका खामियाजा भुगतना पकड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में अमेरिका में बाइडन प्रशासन ने पूरे विश्व को इस खतरे से निबटने के लिए एक के बाद एक ऐसी कई कोशिशें की जिसका असर अब दिखने लगा है लेकिन अभी लड़ाई बाकी है। उन्होंने कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए 155 देशों का गठनबंधन है और भारत की इसमें भूमिका ग्लोबल लीडर की है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी जब अमेरिका में थे तब दोनों देशों के बीच ड्रग की रोकथाम के लिए साझा फ्रेमवकर्क बना था। उस पर हाल के दिनों में काफी काम हुआ है। मौजूदा दौरा भी उसी फ्रेमवर्क का हिस्सा है।

अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ड्रग पर नियंत्रण के लिए किये जा रहे उपाय के कई स्तर हैं। सबसे बड़ी चुनौती इसकी ट्रैफिकिंग को रोकना और फिर इससे जुड़े प्लेयर को दबोचना है। इसके लिए । काउंटर नारकोटिक्स पर दोनों देशाें का ऑपरेशन जमीन से लेकर समुद्र तक हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस ड्रग की चपेट में आए लोगों के पुनर्वास,उन्हें सामाजिक मुख्यधारा में लाना भी बड़ी चुनौती है। डॉ गुप्ता ने कहा कि इसके बिना प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि चार साल पहले के आंकड़े थे कि अमेरिका में 31 फीसद मौत बढ़ी थी ड्रग ओवरडोज के कारण लेकिन इन चार सालों में इसमें 40 फीसदी कमी आयी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.