टेस्ट में T-20 स्टाइल से ठोकाई, IPL का करोड़पति, कौन हैं इंग्लैंड का उभरता सितारा हैरी ब्रूक्स

Updated on 25-02-2023 11:05 PM
वेलिंग्टन: इस वक्त इंग्लैंड धमाकेदार क्रिकेट खेल रहा है। नए कोच ब्रैंडन मैकुलम टीम ने टीम को रॉकेट बना दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स भी आक्रामक नजर आते हैं। मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी बाजबॉल स्टाइल हावी दिखा। अंग्रेजों ने दूसरे दिन 435/8 के नुकसान पर अपनी पारी घोषित की। पांचवें नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने 176 गेंद में ताबड़तोड़ 186 रन ठोक दिए। वह दोहरे शतक से चूक गए। बावजूद इसके उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट का 29 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
ब्रुक ने बना डाला वर्ल्ड रेकॉर्ड
इंग्लैंड के युवा बैटर हैरी ब्रुक ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह अपने करियर के छठे टेस्ट मैच की नौ इनिंग्स में 100.87 के एवरेज और 99.38 के स्ट्राइक रेट से 809 रन बना चुके हैं। ब्रुक ने करियर की शुरुआती नौ इनिंग्स में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के विनोद कांबली (798 रन) के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कांबली ने 29 साल पहले यह कीर्तिमान बनाया था।
    गावसकर,ब्रैडमैन के करीब
    करियर के पहले छह टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन सुनील गावसकर (912 रन) और डॉन ब्रैडमैन (862 रन) के नाम हैं। ब्रुक तीसरे स्थान पर हैं। ब्रुक के पास सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का भी मौका है। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही हरबर्ट सटक्लिफ के नाम है, जिन्होंने नौ टेस्ट की 12 इनिंग्स में यह मुकाम हासिल किया था। ब्रुक (186) और जो रूट (153* रन) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 302 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरे दिन 8 विकेट 435 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा और उसके तीन विकेट महज 21 रन पर उखाड़ दिए। जैक क्राउली (2), बेन डकेट (9) और ऑली पोप (10) जल्दी आउट हो गए।

    इंग्लैंड का उभरता सितारा IPL के करोड़पति
    2023 में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये का दांव लगाकर खरीदा है। वह इस साल बिकने वाले ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे। ब्रूक का फॉर्म में चलना फ्रैंचाइजी के लिए खुशखबरी है। 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कमान संभाल चुके हैरी ब्रूक को टीम का फ्यूचर माना जा रहा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.