T20 कप्तानी और करियर दोनों खत्म... खुलासे के बाद Rohit Sharma को कैसे फेस करेंगे Chetan Sharma?

Updated on 15-02-2023 07:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और बोर्ड दोनों में उस वक्त भूचाल मच गया जब सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का एक स्टिंग वीडियो सामने आया। उस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कई खुलासे किए। उनमें से एक रहा रोहित शर्मा की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी को लेकर। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को अब टी-20 टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, जबकि हिटमैन ऑफिशली तीनों फॉर्मेट में कप्तान हैं।

यही नहीं, जी मीडिया के स्टिंग में चेतन शर्मा ने यह भी कहा कि हार्दिक पंड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आराम के नाम पर रोहित शर्मा को साइडलाइन किया जा रहा है। अब वह कप्तानी नहीं करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या कमान संभालेंगे। हालांकि, इसमें कोई नई बात नहीं है, क्योंकि ऐसी बातें पहले भी मीडिया में सामने आई थीं। हालांकि, चेतन शर्मा के मुंह से ऐसी बातों का सामने आना बड़ा विवाद हो सकता है, क्योंकि यह कॉन्फिडेंशियल मामला है।
दूसरी ओर, जब मीडिया में इस तरह की बातें आई थीं तो रोहित शर्मा ने कहा था कि वह अब भी टी-20 के कप्तान हैं। इस तरह से रोहित शर्मा की छवि भी खराब हुई है। यह पूरा मामला उस समय सामने आया है, जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान होना है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टीम सिलेक्शन से पहले बीसीसीआई इस मामले में क्या फैसला करती है? सवाल यह भी है कि अगर वह पद पर बने रहते हैं तो कप्तान रोहित शर्मा को कैसे फेस करेंगे?

यह देखने वाली बात है कि रोहित शर्मा इस पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। आज नहीं तो कल रोहित शर्मा कप्तान होने के नाते प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आएंगे ही। उस समय उनपर सवालों के बाउंसर होंगे। पूरे मामले से एक बात तो तय है कि BCCI, भारतीय क्रिकेट टीम, कप्तान और चेतन शर्मा की छवि धूमिल हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.