10 या 11 को निकलेगी राजधानी में झांकी

Updated on 05-09-2022 05:28 PM
कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल राजधानी में झांकियां नहीं निकली थी लेकिन इस बार कोरोना की रफ्तार थमने के कारण 10 या 11 सितंबर को गणेश विसर्जन की झांकियां निकल सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन जल्द ही गणेशोत्सव समितियों के साथ बैठक करने वाली है इसके बाद तारीख तय हो जाएगा। संभवत: 10 सितंबर की रात को झांकियां निकलने की संभावना है। हमेशा की तरह इस बार भी खारुन नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है, पास में बने कुंड में ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा, वहीं बड़ी मूर्तियों के लिए अलग से व्यवस्था की पहले की तरह ही होगी।

दो साल बाद निकलने वाली झाकियों को लेकर गणेश समितियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी और संभवत: इस बार भव्य झांकियां शहरवासियों को देखने को मिलेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और जल्द ही जिला प्रशासन गणेश उत्सव समितियों के साथ बैठक कर शहर में निकलने वाली झांकियों के संदर्भ में चर्चा कर एक तारीख तय करेगी और संभावना है कि 10 या 11 तारीख को झांकी निकली। जिला प्रशासन की माने को 10 सितंबर सही रहेगा क्योंकि 10 तारीख को शनिवार पड़ रहा है और 11 तारीख को रविवार। शनिवार को झांकी निकलती है तो शहर में ट्रैफिक का उतना दबाव नहीं पड़ेगा जितना सोमवार से शनिवार को पड़ता है, क्योंकि झांकी शनिवार को देर रात को निकलेगी और अगले दिन रविवार पड़ेगा। हमेशा की तरह  झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी। लाखेनगर से महादेव घाट तक रोड वन वे रहेगा क्योंकि एक तरफ झांकियां गुजरती रहेंगी और दूसरी तरफ से आने और जाने वाले लोग। जो झांकी निकलेगी उसमें शहर की बड़ी गणेश प्रतिमाओं के साथ राजनांदगांव और दुर्ग से भी लाई गई झांकियां शामिल होंगी।

इसके लिए रायपुर निगम आयुक्त मयंक चतुवेर्दी ने निगम के तीनों अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें अधीक्षण अभियंता बीआर अग्रवाल, नगर निवेश सहायक अभियंता निशीकांत वर्मा, जोन 8 कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार एवं कार्यपालन अभियंता जल बीएल चंद्राकर शामिल हैं। सभी अधिकारी विसर्जन की व्यवस्था संभालेंगे। खारुन नदी में किसी भी सूरत में प्रतिमाओं को विसर्जित नहीं किया जाएगा। नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में नगर निगम गणेश विसर्जन के लिए कुण्ड के निर्माण में जुट गया है। जहां 9 से 12 सितम्बर तक गणेश प्रतिमाओं का विर्सजन किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.