'तैमूर ने पूछा- पापा, क्या आप मरने वाले हो', सैफ अली खान ने सुनाई उस रात घर में घुसे हमलावर की पूरी कहानी

Updated on 27-06-2026 03:11 PM
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात खुद पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। 16 जनवरी 2025 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में चोरी की नीयत से घुसे एक शख्स ने उन पर चाकू से कई बार हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को छह गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के बेहद करीब लगी थी।

सैफ ने बताया, उस रात क्या हुआ?

'मोजो स्टोरी' को दिए इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि उस रात वास्तव में हुआ क्या था जिसकी वजह से पूरा परिवार सदमे में था। उन्होंने कहा, 'ये एक भयानक घटना थी। चोर बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और फिर हम बिस्तर पर लेटे हुए थे कि कि चोर बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर में घुसा था। तभी घर की नैनी घबराई हुई कमरे में आई और बताया कि जेह के कमरे में एक आदमी चाकू लेकर खड़ा है और पैसे मांग रहा है।'

'मैं बच्चे के कमरे में गया और वह बच्चे को गोद में लिए हुए था'

उन्होंने कहा, 'मैं बच्चे के कमरे में गया और वह बच्चे को गोद में लिए हुए था। उसने बच्चे को थोड़ा नुकसान पहुंचाया था और नौकरानी को भी कट लगा था। शायद अगर मैंने बत्ती जला दी होती और उससे पूछा होता, कि क्या तुम्हें पता है कि तुम कहां हो, क्या तुम्हें पता है कि तुम क्या कर रहे हो तो मैं बात करके मामला सुलझा सकता था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि मैं उस पर टूट पड़ा और उस पर झपट पड़ा और हमारी हाथापाई हुई। वह अपना चाकू लेकर बेकाबू हो गया और हर जगह वार करता रहा और खून बिखरा हुआ था। तभी मेरी नौकरानी अंदर आई और उसे कमरे के दूसरी तरफ फेंक दिया।'

लगा था कि अब जान नहीं बचेगी

सैफ ने कहा कि उन्हें लगा था जैसे उनकी जान अब नहीं बचेगी। उन्होंने हमलावर को माफ करने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा, 'मेरा सफेद कुर्ता-पायजामा खून से लथपथ था और एक पल ऐसा आया जब मैं जमीन पर गिर पड़ा था, मुझे लगा कि मैं मर जाऊंगा। उस समय मैं तैमूर के साथ रहना चाहता था और मैंने उससे पूछा कि क्या तुम मेरे साथ अस्पताल चलोगे तो उसने पूछा- क्या तुम मरने वाले हो?' मैंने उसे कहा- नहीं , और फिर हम साथ में अस्पताल गए। मैं उस आदमी को माफ भी करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि उसने बहुत बड़ी गलती की है, और मुझे लगता है कि वह झगड़ा नहीं चाहता था। मैं उसे खुशी-खुशी माफ कर देता, लेकिन उसने मुझे मारने की कोशिश की और ये उसे भुला पाना मेरे लिए मुश्किल है। समाज में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई ऐसी घटनाओं की एक बड़ी वजह बनती जा रही है।'

प्रियदर्शन की 'हैवान' और राहुल ढोलकिया की 'हम हिंदुस्तानी' में

याद दिला दें कि हमले के तीन दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कर्तव्य' में उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिली। अब वह प्रियदर्शन की 'हैवान' और राहुल ढोलकिया की 'हम हिंदुस्तानी' में नजर आने वाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.