सहकारी बैंकों को कॉर्पोरेट जगत से जोड़ने के लिये प्रोफेशनल्स की सहायता लें

Updated on 18-01-2024 12:18 PM

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि एक सप्ताह बैंक में साफ-सफाई अभियान चलायें। इसके लिये इंटर डिपार्टमेंट कॉम्पटीशन भी हो। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आगामी सहकारी मंथन कार्यक्रम में पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक विभाग का फेशिया है, इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है।

मंत्री श्री सारंग ने सहकारी बैंकों को कॉर्पोरेट जैसे कल्चर से जोड़ने के लिये आवश्यक ट्रेनिंग दिलवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रोफेशनल के माध्यम से स्किल डेव्हलपमेंट की बात कही। उन्होंने वर्किंग पेटर्न को अपडेट करने के लिये कंसलटेंट रखने को भी कहा। बताया गया कि फिजिकल ट्रेनिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।

मंत्री श्री सारंग ने बैंकों में रिक्त पदों की भर्ती के संबंध में सेवा नियमों का पुन: अध्ययन करने के निर्देश दिये। सेवा नियमों में जहाँ व्यावहारिक परेशानी आ रही है, उसकी 10 दिन में कमेटी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये, जिससे नियमों का सरलीकरण किया जा सके। पूर्व में भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द ज्वाइन करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में वर्गीकृत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में सुधार लाने के लिये मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित करें, जिससे उन्हें आगे बढ़ाया जा सके। बैंकों की स्थिति ठीक करने पर अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

बैठक में राज्य सहकारी बैंक के स्टॉफिंग पेटर्न पर विस्तार से चर्चा की गई। सीधी भर्ती, रिक्त पदों की स्थिति, वित्तीय स्थिति, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का कम्प्यूटराइजेशन, माइक्रो एटीएम, रूपे किसान क्रेडिट कार्ड सहित आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ, ऋण वितरण, रासायनिक खाद वितरण, धान उपार्जन सहित भविष्य की कार्य-योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक श्री आलोक कुमार सिंह, उप सचिव श्री मनोज सिन्हा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री मनोज गुप्ता सहित अनुभाग प्रमुख उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.