तनुश्री दत्ता का दावा, मीटू मूवमेंट के बाद की गई जान से मारने की कोशिश

Updated on 23-09-2022 06:22 PM

तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने अपनी आपबीती लोगों को सुनाई तो उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। तनुश्री दत्ता इससे पहले कह चुकी हैं कि उन्हें कुछ भी हो सकता है। इसके लिए ऐक्टर नाना पाटेकर, उनकी लीगल टीम और बॉलीवुड माफिया जिम्मेदार होंगे। 

तनुश्री को मेड पर शक

तनुश्री दत्ता ने बताया कि जब वह उज्जैन में थीं तो उनकी कार के ब्रेक खराब किए गए थे। ऐसा कई बार हो चुका है। तनुश्री ने FM Canada को बताया, मेरा ऐक्सीडेंट हुआ था और यह बहुत बुरा एक्सीडेंट था। इसमें आई चोटों को ठीक होने में काफी वक्त लगा था और काफी खून निकल गया था। तनुश्री को लगता है कि एक बार उन्हें किसी ने जहर देने की कोशिश भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर पर एक मेड को रखा जिसके बाद वह धीरे-धीरे बीमार होने लगीं। तनुश्री ने बताया, मुझे शक है कि वह मेरे पानी में कुछ मिला रही थी। 

करना चाहती थीं कमबैक

तनुश्री मीटू मूवमेंट के बाद 2020 में भारत वापस आई थीं। उन्होंने बताया था कि वह इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन लोगों को उनके साथ काम न करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने लिखा था कि वह अपना करियर फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही हैं। लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं। उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स और वेब शोज मिले लेकिन अचानक डायरेक्टर इन्कॉग्निटो मोड में चले जाते हैं या स्पॉन्सर्स पीछे हट जाते हैं। 

इन लोगों पर लगाया था आरोप

बता दें कि साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता ने आवाज उठाई थी। उन्होंने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के दौरान नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.