तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री और नाना पाटेकर के बारे में फिर निकाली भड़ास, कहा- लड़की देखा नहीं कि फैल गए

Updated on 22-11-2025 01:13 PM
'आशिक बनाया आपने' एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने 'चॉकलेट' डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के अनुभवों के बारे में बात की थी और 'खराब' बताया था। अब वह एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दोनों के बारे में फिर से बात करती नजर आई हैं।

तनुश्री दत्ता ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'चॉकलेट' के एक सीन के बारे में बात की, जिसके बारे में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने करने से मना कर दिया था। सफाई देते हुए वह बोलीं, 'मैंने उस सीन पर कभी आपत्ति नहीं जताई। कॉस्ट्यूम में कुछ एक्सपोजर था। और मुझे पानी के नीचे डांस करना था। मेरी दिक्कत डायरेक्टर के मुझसे बात करने के तरीके से थी। जिस तरह से उन्होंने मुझे बताया कि क्या कहना है, वो गलत था। मैंने उनसे कहा कि आप किसी मिस इंडिया या किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति से इस तरह बात नहीं करते। इसलिए मैंने अपनी आवाज उठाई।'

तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री के लिए कहा

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उस समय डायरेक्टर का नाम कभी नहीं बताया था। फिर भी 'वह अभी भी इंटरव्यूज दे रहे हैं और जो मन आ रहा बोल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वह उस समय फिल्मों में नई थीं। मिस इंडिया बैकग्राउंड से आई थीं। जहां उन्होंने हमेशा अपने जूनियर्स से अच्छे से बात की थी। उनके मुताबिक, विवेक अग्निहोत्री ने उनसे कहा था, 'कपड़े उतारकर नाच।' जिससे वह असहज हो गई थीं। साथ ही बाकी लोग भी हैरान थे।

तनुश्री दत्ता कहा- मैं संत नहीं हूं

तनुश्री ने आगे कहा, 'ये आदमी नहीं जानते कि महिलाओं के साथ कैसे बर्ताव करना है। मुझे कभी ऐसे इंसान से कोई दिक्कत नहीं, जो प्रतिष्ठित हो। मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो प्रोफेशनल हैं। अपने काम से मतलब रखते हैं। लड़की देखी नहीं कि फैल गए। लड़की देखी नहीं कि ईगो शुरू हो गया। लड़की देखी नहीं कि अपने आप को ज्यादा हीरो दिखाने की कोशिश कर रहे हो। उसको खींच तान रहे हों। सबको नहीं पसंद कि कोई शारीरिक रूप से उसके करीब आ जाए। मैं ये नहीं कह रही कि मैं संत हूं। मैं जिसके साथ चाहूंगी, उसके साथ ही उतनी नजदीक जाऊंगी। आप एक्टर हैं। आप मेरे साथ एक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन वैसा कोई सीन ही नहीं था। जिसका दिमाग खराब होता है, उसका दिमाग वैसे ही खराब निकलता है।'

नाना पाटेकर के लिए बोलीं तनुश्री दत्ता

नाना पाटेकर के बारे में भी उन्होंने बात की और डिंपल कपाड़िया के उस इंटरव्यू का जिक्र किया, जहां पर एक्ट्रेस ने एक्टर को 'बेहूदा' कहा था। 'यहां तक कि डिंपल कपाड़िया उनके बासे में बोल चुकी हैं। बॉलीवुड ऐसी जगह है, जहां पर कोई भी इंसान बिना कारण पॉप्युलर हो जाता है। 2008 में जह मैं अपने करियर के पीक पर थी, तब उनके पास तो फिल्में भी नहीं थीं। मेरे गाने हिट थे और मैं लगातार न्यूज में रहती थी।'

तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर को लेकर दावा

एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनसे बार-बार फिल्म में काम करने के लिए कहा गया था, 'फिल्म दो साल से चल नहीं रही थी। उन्होंने मुझे हाथ जोड़कर कहा था कि मैं एक आटइम नंबर कर लूं जिससे फिल्म बिक सके। उस समय मुझ पर ऐसा प्रेशर था, अगर आप मैं कोई आइटम नंबर या गेस्ट अपीयरेंस कर लें तो फिल्म चल जाती थी।' तनुश्री ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया तो उसके बाद उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया।

तनुश्री दत्ता का आरोप

तनुश्री ने कहा, 'जिन लोगों ने मुझसे आने की विनती की थी, उन्हीं ने मुझे इस मुसीबत में धकेल दिया। उनकी मदद करने के बाद भी उन्होंने मुझे गड्ढे में धकेल दिया। फिर उन्होंने मुझ पर पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप लगाया। मैं पहले से ही बहुत फेमस थी। मैं रोजाना खबरों में रहती थी। मुझे एक बेरोजगार, उम्रदराज एक्टर से पब्लिसिटी की क्या जरूरत थी?'

तनुश्री दत्ता का दावा- वो तोड़ देना चाहते थे

उन्होंने बताया कि यह चालाकी सेट पर ही शुरू हो गई थी, 'उन्होंने जानबूझकर ध्यान आकर्षित करने के लिए, रिवर्स साइकोलॉजी का इस्तेमाल करके मुझे परेशान किया। वो मुझे तोड़ देना चाहते थे, जिससे वो ताकतवर दिख सकें। इतने चालाक और शैतान दिमाग होते हैं बूढ़े-बूढ़े सारे, बॉलीवुड के, क्योंकि ये तो 20-20 साल से खेल खेल रहा है। मैं तब मासूम थी। मुझे अंदाजा भी नहीं था कि लोग इतने चालाक हो सकते हैं।'

अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान का तनुश्री ने किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'सोचो, तुम्हारे जैसे बुड्ढे, बिना काम के और कुरूप इंसान के साथ मुझे लड़कने की जरूरत है पब्लिक के लिए? जब इतनी पॉप्युलर हूं। मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया यूनिवर्स... आशिर बनाया आपने तभी रिलीज हुई थी मेरी। मुझे और पब्लिक की जरूरत है? 2008 का जो जमाना था, डायरेक्टर उसके साथ काम करने से डरते थे। तो आपकी वो हालत थी। और मैं आपके साथ विवाग करूंगी। क्यों शाहरुख खान नहीं हैं क्या? अमिताभ बच्चन नहीं हैं? ये बड़े-बड़े एक्टर, जिनकी साफ-सुथरी इमेज है। उनके साथ करूंगी ना कॉन्ट्रोवर्सी। और भी कितने बड़े एक्टर्स हैं, जो काम कर रहे हैं।'

'नाना पाटेकर को नहीं मिल रहा था काम'

नाना पाटेकर के बारे में बताया, 'उनकी बात करें तो 2008 में उन्हें ठीक से काम नहीं मिल रहा था। उनकी फिल्म दो साल तक रुकी रही। प्रोड्यूसर्स को मेरे सामने गिड़गिड़ाना पड़ा -सचमुच आँखों में आंसू भरकर और कहना पड़ा, अगर यह फिल्म रिलीज नहीं हुई, तो हम बर्बाद हो जाएंगे। प्लीज एक आइटम सॉन्ग कर दीजिए ताकि फिल्म बिक सके। मैं इसी गुजारिश पर फिल्म में आई थी। लेकिन जैसे ही मैंने शूटिंग शुरू की, सब कुछ बदल गया। उन्होंने मेरे ऊपर स्क्रिप्ट पलट दी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.