तान्‍या म‍िश्रा: देश की नई 'नेशनल क्रश', बिहार में पैदा हुई 27 साल की हसीना की आंखों के दीवाने हुए लोग

Updated on 28-09-2026 12:09 PM
एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा अचानक इंटरनेट पर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 27 साल की इस बिहारी बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं। इंटरनेट की दुनिया उन्‍हें उन्‍हें देश का नया 'नेशनल क्रश' बता रही है। फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज के साथ ही फैशन इवेंट्स में जलवा बिखेर चुकी तान्‍या को यह टैग मिलना काफी दिलचस्‍प है, क्‍योंकि इससे पहले रश्‍म‍िका मंदाना, प्रिया प्रकाश वारियर और तृप्‍त‍ि डिमरी को 'नेशनल क्रश' बताया गया था। जाहिर है, आपके मन में भी सवाल उठ रहे होंगे कि आख‍िर तान्‍या मिश्रा कौन हैं, वह क्‍या करती हैं और उन्‍हें अचानक 'नेशनल क्रश' क्‍यों कहा जा रहा है? आइए जानते हैं।

तान्‍या मिश्रा को 'नेशनल क्रश' का टैग उनकी हालिया तस्‍वीरों के लिए मिला है। कोई उनकी आंखों पर फ‍िदा है, तो कोई उनकी अदाओं पर। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यदि आपका फिल्‍मों, वेब सीरीज और म्‍यूजिक वीडियोज से राबता है, तो आपने 'गजनवी' और 'चेज' जैसी फिल्‍मों, 'च‍िड़‍िया उड़' वेब सीरीज में तान्‍या को देखा होगा। वह जल्‍द ही एक नए म्‍यूजिक वीडियो 'सफर मोहब्‍बत का' में भी नजर आने वाली हैं।

कौन हैं तान्या मिश्रा?

तान्या मिश्रा मुंबई में रहती हैं। पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं। 31 जनवरी 1999 को जन्मीं तान्या ने मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर शुरू करने से पहले मगध यूनिवर्सिटी से B.Com की डिग्री पूरी की है। वह देश के प्रतिष्‍ठ‍ित फैशन और फिल्‍म मैगजीन्‍स 'फेमिना', 'फिल्मफेयर' और 'ग्राजिया' के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं। उन्‍हें पहली बार पॉपुलैरिटी तब मिली थी, जब अप्रैल-मई 2024 में वह 'फेमिना' के कवर पेज पर नजर आई थीं। तान्‍या ने IAWA मिस इंडिया 2019 में हिस्‍सा लिया था और चौथी रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह कई दूसरे अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।

तान्‍या मिश्रा की फिल्‍में और वेब सीरीज

तान्या ने फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और एक राइजिंग एक्‍ट्रेस हैं। साल 2023 में रिलीज फिल्‍म 'गजनवी' में उन्‍होंने नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जबकि उससे पहले कन्‍नड़ फिल्‍म 'चेज़' में वह CBI इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आई थीं। जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला स्‍टारर वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' में भी उन्‍होंने काम किया है। इसके अलावा, वह अब तक सात म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इनमें 'नखरो', 'तू मेरा हो जाएगा' और 'रहबरा 2.0' काफी पॉपुलर रही हैं।

'नेशनल क्रश' का टैग

  • इंटरनेट की दुनिया ने 'नेशनल क्रश' का पहला टैग एक्‍ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को फरवरी 2018 में दिया। यह तब हुआ जब उनकी फिल्‍म 'ओरु अदार लव' से उनका एक सीन रातों-रात वायरल हो गया। इस मलयालम फिल्‍म के गाने 'माणिक्य मलराया पूवी' के 30 सेकेंड के क्लिप में वह नैन मटाकती हुई नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्‍हें 'विंक गर्ल' के रूप में पॉपुलैरिटी मिली और सोशल मीडिया ने 'नेशनल क्रश' बताया।
  • साल 2018 के ही अगस्‍त महीने में रश्मिका मंदाना को भी 'नेशनल क्रश' का टैग दिया गया। यह उनकी तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फ‍िल्म 'गीता गोविंदम' की रिलीज के बाद हुआ।
  • इसके बाद साल 2023 के दिसंबर में यह तृप्‍त‍ि डिमरी को 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' का टैग तब मिला, जब उनकी फिल्‍म 'एनिमल' रिलीज हुई।
  • अब सितंबर 2026 में तान्‍या शर्मा को उनकी ग्‍लैमरस तस्‍वीरों के लिए 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' बताया जा रहा है।
  • 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' टैग क्‍या है?

    'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' कोई आधिकारिक अवॉर्ड नहीं है, बल्कि यह इंटरनेट की दुनिया, सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स के द्वारा दिया गया एक अनौपचारिक टैग है। सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल अक्सर किसी ऐसी सेलिब्रिटी के लिए किया जाता है, जो किसी खास रोल, फोटो या वीडियो की वजह से अचानक लोगों का ध्यान खींच लेती है, वायरल हो जाती है और ऑनलाइन लोगों का बहुत प्यार पाती है। प्रिया प्रकाश वारियर, रश्‍म‍िका मंदाना, तृप्‍त‍ि डिमरी और तान्‍या मिश्रा के साथ ही श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी और वामिका गब्‍बी को भी समय-समय पर 'नेशनल क्रश' बताया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
पटना के पास बिहटा के एक 400 साल पुराने इतिहास और वन देवी मंदिर की मान्यता कि सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना वर्जित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना…
 28 September 2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी…
 28 September 2026
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को…
 28 September 2026
स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चली आ रही तकरार अब 'राइज एंड फॉल 2' शो के अंदर भी देखने को मिल रही है। शो के…
 28 September 2026
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के पोस्टमार्टम को लेकर एक बड़ा दावा किया है। श्वेता के मुताबिक, हाल ही में उनकी…
 28 September 2026
एक्ट्रेस और मॉडल तान्या मिश्रा अचानक इंटरनेट पर सुर्ख‍ियों में आ गई हैं। 27 साल की इस बिहारी बाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही हैं। इंटरनेट…
 27 September 2026
IIT बॉम्बे में छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की आत्‍महत्‍या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश के इस प्रतिष्‍ठ‍ित संस्‍थान में यह बीते 7 महीने में तीसरा मामला है,…
 27 September 2026
रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्ख‍ियां बटोर रहे हैं। हाल ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'लव एंड वॉर' से उनका फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सामने आया है। जबकि 'रामायणम् पार्ट…
 27 September 2026
कहते हैं कि प्‍यार में उम्र, जाति, समुदाय, धर्म, ये सब कुछ मायने नहीं रखता। लेकिन क्‍या सच में ऐसा होता है? मलयालम सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी…
Advt.