तारा सिंह और सकीना का ' उड़ जा काले कावा' में दिखा हसीन रोमांस, लोगों ने कहा- 22 साल बाद भी वही एहसास

Updated on 29-06-2023 09:34 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म का ये नया गाना वही है जो फिल्म 'गदर' का सबसे पसंदीदा गाना था। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म के सबसे फेमस गाने 'उड़ जा काले कावा' रिलीज के साथ ही एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बनाता नजर आ रहा है।


हालांकि, इस गाने में फिल्म के लीड किरदार तारा सिंह और सकीना के चेहरे पर 22 साल का गैप भी दिखने लगा है। फिल्म के इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अपना जादू चला दिया है और एक बार फिरे से दोनों के बीच का रोमांस सबको पसंद आ रहा है। Udd Jaa Kaale Kaava गाने में सनी देओल और अमीषा पटेल एक-दूसरे के खोए हुए नजर आ रहे हैं। जहां तारा सिंह गाते हुए दिख रहे हैं, वहीं सकीना उन्हें एकटक निहारती और उनके घुनों पर नाचतीं दिख रही हैं।

पहली फिल्म के इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से रीक्रिएट किया गया

बता दें कि 'गदर' की रिलीज के करीब 22 साल बाद अब 'गदर 2' आ रही है और पहली फिल्म के इस गाने को बड़ी ही खूबसूरती से रीक्रिएट किया गया है। Udd Jaa Kaale Kaava गाने का टीजर बुधवार को ही रिलीज किया गया था और इसके लिए फैन्स तभी से एक्साइटेड थे। इस टीजर के साथ लिखा गया था- एक बार फिर से तैयार हो जाइए जबरदस्त लव स्टोरी के लिए।'उड़ जा काले कावा' गाना कल रिलीज हो रहा है

22 साल बाद रीक्रिएट होने पर भी वही फीलिंग्स दे रहा ये गाना

इस गाने को देखकर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। एक ने कहा- शायद ये इकलौता गाना है जो 22 साल बाद रीक्रिएट होने पर भी वही फीलिंग्स दे रहा, शुक्रिया 'गदर 2'। एक ने लिखा- कुछ गंदा नहीं, नो रीमेक, नो किसिंग, नो ओवर एक्टिंग, केवल प्योर मेलोडी। एक यूजर ने कहा- केवल 90s के बच्चे ही सनी पाजी को इस रोल में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है।

11 अगस्त को रिलीज हो रही है 'गदर 2'

बता दें कि 'गदर 2' फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज ही रही है। इस फिल्म का फैंस को तभी से इंतजार है जबसे इसकी घोषणा हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी पहले से दोनों सितारे प्रमोशन में जुट गए हैं। हाल ही में सिनेमाघरों में पहली फिल्म 'गदर' को री-रिलीज भी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.