पूजा के आगे फिसले तारा सिंह, आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दिन बजा दी 'गदर 2' की पुंगी

Updated on 26-08-2023 02:30 PM

सिनेमाघरों में तारा सिंह उर्फ सनी देओल की दहाड़ अब कम सुनाई देने लगी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने शुरुआती हफ्तों में तो गदर काटकर रख दिया था। आए दिन ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही थी। शाहरुख खान से लेकर प्रभास तक को सनी देओल ने धूल चटा दी थी। जहां 14वें दिन भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.40 करोड़ की कमाई की। वहीं 15वें दिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुक्रवार 26 अगस्त को ये 7.10 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। इसे आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने बॉक्स ऑफिस पर भयंकर टक्कर दे दी, जिस कारण इसकी कमाई में 52 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई।

Gadar 2 Box Office Collection: पिछले दो हफ्तों में 'गदर 2' का मुकाबला सिर्फ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' से था। दोनों कछुए और खरगोश की रेस की तरह आगे-पीछे भाग रही थीं। मगर 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज होने से दोनों को ही खासा नुकसाना हुआ है। OMG 2 ने 15वें दिन तक 128.22 करोड़ का तो, वहीं Gadar 2 ने 425.80 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। अगर सिर्फ दूसरे शुक्रवार 25 अगस्त की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 7.10 करोड़ और ओएमजी 2 ने 1.80 करोड़ कमाए, जो कि उनके 14वें दिन की कमाई से काफी कम थे।
 

'गदर 2' की कमाई में 52 पर्सेंट की गिरावट

Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' जो कि सनी देओल और अक्षय कुमार की तरह सीक्वल ही है, उसने आते ही करीब 10.69 करोड़ की कमाई की है और ये सारा आंकड़ा हम आपको Sacnik की रिपोर्ट के मुताबिक बता रहे हैं। 14वें दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी ने 8.40 करोड़ और अक्षय कुमार की मूवी ने 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसमें अब सीधे 52-51 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है और ये एक तगड़ा झटका है। क्योंकि वीकेंड पर इन दोनों ही बड़ी स्टारर मूवीज को 440 वाट का करंट लग सकता है क्योंकि आयुष्मान खुराना की फिल्म को भी बढ़िया रोमांस मिल रहा है और इसके पहले पार्ट ने भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

वीकेंड पर 'गदर 2' का होगा 'ड्रीम गर्ल 2' से मुकाबला

वैसे 'गदर 2' भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपना डंका बजा रही है। 14 दिनों में इस फिल्म ने 15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो वह 545.60 करोड़ रुपये था। ऐसे में इस मूवी की चाल अब कछुए जैसी हो गई है। जो दिन-ब-दिन और तेजी पकड़ने के बजाये आंकड़ों में पीछे जाती दिखाई दे रही है। हालांकि वीकेंड पर माजरा कुछ और ही हो सकता है। बाजी भी पलट सकती है क्योंकि वीकडे़ज में कामकाजी लोग सिनेमाघरों का रुख नहीं कर पाते। मगर 26 और 27 अगस्त पर भी अगर यही हाल देखने को मिलेगा को शायद 'गदर 2' इंडिया में 500 करोड़ की कमाई कर पाने में हांफ जाएगी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.