'जवान' में शाहरुख खान के सिर पर दिखा टैटू, फैंस ने कर लिया डिकोड, जानिए इसका मतलब

Updated on 13-07-2023 04:25 PM
10 जुलाई को शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो जबसे रिलीज हुआ है, तभी से ही इसकी खूब चर्चा हो रही है। डायरेक्टर एटली से लेकर एक्ट्रेस नयनतारा तक, फिल्मों के सीन कॉपी कॉपी करने से लेकर कहानी तक, फैंस फिल्म से जुड़ी हर तरह की बात कर रहे हैं। इसी वीडियो में शाहरुख को बाल्ड लुक में देखा गया और उनके सिर पर बने टैटू को भी फैंस ने नोटिस कर लिया। तभी से ही हर कोई जानना चाहता था कि आखिर SRK ने अपने सिर पर क्या गुदवाया है, तो चलिए फिर आपको बता दें कि आखिर ये क्या लिखा है।

शाहरुख खान की 'Jawan' पहले 2 जून 2023 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी हैं। स्पेशल अपीयरेंस में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे नाम शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस मूवी में एक्शन, रोमांस, दिमाग हिला देने वाले ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।

ये है टैटू का मतलब

अब बात करें फिल्म में शाहरुख खान के टैटू की तो उनके बाल्ड लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा है। उन्होंने सिर पर लेफ्ट कान के पास संस्कृत में टैटू भी गुदवाया है। ट्रेड एनालिस्ट ने इस टैटू का अर्थ रिवील कर दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जवान के प्रीव्यू से शाहरुख खान के सिर पर टैटू का मतलब है 'मां जगत जननी'। यानी मदर ऑफ वर्ल्ड।'

'Jawan' एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसे एटली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति, प्रियामणि जैसे स्टार्स हैं। कहा जा रहा है कि SRK डबल रोल में नजर आएंगे। म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया है। इस मूवी से नयनतारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.