मध्य प्रदेश में परीक्षा का पेपर लीक होने से रोकने के लिए फोटोकापी की दुकानों पर लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Updated on 22-11-2023 12:23 PM
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होंगी। राज्य स्तर पर छमाही परीक्षा के लिए हिंदी व अंग्रेजी में दो-दो सेट ए और बी विर्मश पोर्टल पर एक दिसंबर को अपलोड किए जाएंगे। इसमें एक कक्षा के आधे विद्यार्थियों को ए और बाकी आधे को बी सेट प्रदान किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी के लागइन पर ये प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। शिक्षा अधिकारी स्कूलों में प्राचार्यों के लागइन आइडी पर ये प्रश्नपत्र भेजेंगे। इसके बाद प्राचार्य द्वारा प्रिंट आउट की फोटोकापी कराकर विद्यार्थियों के बीच वितरित किए जाएंगे।

इस तरह रोकेंगे

फोटोकापी की दुकान से प्रश्नपत्र के लीक होने की संभावना अधिक रहती है। इस कारण प्राचार्य प्रश्नपत्रों का फोटोकापी कराने के लिए एक शिक्षक अधिकृत करेंगे, जो फोटोकापी दुकान पर उपस्थित रहेगा। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने प्रश्नपत्र निर्माण एवं वितरण के संबंध निर्देश जारी किए हैं। इसमें शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि फोटोकापी मशीन संचालक को प्रश्नपत्र की प्रति स्कैन कर कंप्यूटर में सेव करने की अनुमति न दी जाए।

छह दिसंबर से होंगी परीक्षाएं

बता दें, कि नौवीं व दसवीं की छमाही परीक्षा छह दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर को समाप्त होगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 12 बजे तक रहेगा। वहीं 11वीं व 12वीं की परीक्षा छह दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर को समाप्त होगी।

अभिभावक-शिक्षक बैठक 22 दिसंबर को होगी

डीपीआइ ने निर्देश दिए हैं कि छमाही परीक्षा के बाद स्कूलों में 22 दिसंबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाए। इसमें अभिभावकों को विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। परीक्षा परिणाम 30 दिसंबर से पहले जारी कर दिए जाएंगे।

विभिन्न गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों की परीक्षा बाद में होगी

परीक्षा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा अलग से स्थानीय स्तर पर मंडल द्वारा जारी अंक योजना के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार कर आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी टीम गठित कर अपने जिले के न्यूनतम 10 प्रतिशत स्कूलों का अवलोकन अनिवार्य रूप से करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.