बांग्लादेश दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

Updated on 03-07-2023 07:35 PM
नई दिल्ली: भारत ने नौ जुलाई से मीरपुर में शुरू होने वाले बांग्लादेश के लिमिटेड ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को बाहर रखा गया। इन दोनों के अलावा युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को नजरअंदाज किया गया। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं।

श्रेयंका पाटिल को हाल ही में महिला कैरेबियिन प्रीमियर लीग के लिए ड्राफ्ट किया किया है। वहीं श्रेयंका पाटिल भारत की पहली महिला प्लेयर हैं जो महिला सीपीएल में खेलती हुई नजर आएंगी। श्रेयंका के प्रदर्शन को देखें तो हाल ही में उन्होंने बहुत अच्छा किया लेकिन उसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना काफी हैरान करने वाला है।

सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान है। विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक है। इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया है।

भारतीय टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मिन्नू मणि।

भारतीय एकदिवसीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.