टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, देखें पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति

Updated on 13-03-2023 10:11 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही श्रीलंका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गया है। श्रीलंका के बाहर होने का मतलब है कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसकी भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से ही होगी। अभी भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला ही जा रहा है।

इंदौर टेस्ट को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी दग 18 मैचों में से 11 जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट प्रतिशत 68.52 हो चुका है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं टीम इंडिया का पॉइंट प्रतिशत 60.29 है। टीम इंडिया की यह 17 मैचों में 5वीं हार थी। भारत अब तक कुल 10 मैच जीते हैं। वहीं 2 मैच ड्रॉ हुए हैं।
    इस बार आईसीसी ने पॉइंट्स सिस्टम में थोड़ा बदलाव किया है। इस बार मैच जीतने पर 12 अंक दिए जाएंगे। मैच टाई होने पर 6, ड्रॉ होने पर 4 और हारने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। वहीं पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स की बात करें तो जीतने पर 100, टाई पर 50, ड्रॉ रहने पर 33.33 और हारने पर कोई पॉइंट्स नहीं मिलेगा। टीमों को पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स के आधार पर तय किया जाएगा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.