वर्ल्डकप में 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें भारत का पूरा शेड्यूल

Updated on 27-06-2023 09:20 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 अब सिर्फ 4 महीने दूर है, जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि 2023 के वर्ल्डकप की मेजबानी भारत करने वाला है। वहीं अब बीसीसीआई और आईसीसी ने वर्ल्डकप का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्डकप में पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है। तो आइये ऐसे में एक बार नजर डालते हैं रोहित एंड कंपनी के पूरे वर्ल्डकप के शेड्यूल पर।

8 अक्टूबर को भारत खेलेगा अपना पहला मैच
भारतीय क्रिकेट टीम 8 अक्टूबर को आगमी वनडे वर्ल्डकप 2023 का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर करेगी। भारत अपना पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। पिछली बार की तरह इस बार भी वर्ल्डकप में टीम इंडिया पूरे 9 मैच खेलेगी। टीम इंडिया पिछले दो वनडे वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कुल 10 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। पॉइंट्स टेबल में जो टीमें टॉप 4 में खत्म करेंगी वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएंगी। वहीं 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मुंबई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। बहरहाल, वर्ल्डकप के फाइनल मैच की मेजबानी कोई और नहीं बल्कि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा।

टीम इंडिया का वर्ल्डकप के लिए पूरा शेड्यूल

पहला मैच- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई

दूसरा मैच- भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली

तीसरा मैच- भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद

चौथा मैच- भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे

पांचवां मैच- भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला

छठा मैच- भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ

सातवां मैच- भारत बनाम क्वालिफायर 2, 2 नवंबर, मुंबई
आठवां मैच- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता

नौवां मैच- भारत बनाम क्वालिफायर 1, 11 नवंबर, बेंगलुरु



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.