टीम इंडिया की प्लेइंग XI हुई पक्की, पहले टेस्ट से पहले इन तीन पेसर्स पर मची है किचकिच

Updated on 10-07-2023 02:45 PM
रोसीयू (डोमिनिका): 12 अगस्त से पहले टेस्ट मैच के साथ भारत के वेस्टइंडीज दौरे की भी शुरुआत हो जाएगी। रोसीयू के विंडसर पार्क में अभी तक पांच टेस्ट तथा चार वनडे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इस टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमों की तैयारियां आखिरी पड़ाव पर है। मगर असल चैलेंज तो भारत के सामने खड़ा है। टीम इंडिया ने अपनी अंतिम-11 लगभग चुनी ली है, लेकिन एक पोजिशन पर उसके सामने तीन-तीन दावेदार हैं। रोहित शर्मा यह डिसाइड नहीं कर पा रहे कि किस खिलाड़ी पर दांव लगाया जाए। किस पर भरोसा जताया जाए।

मुकेश, उनादकट या सैनी
भारत के लिए तीसरे तेज गेंदबाज का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि तीनों तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नवदीप सैनी ने अपनी लय हासिल कर ली है तथा वह अपनी गति में कटौती किए बिना लंबे स्पेल कर सकते हैं। धीमी पिच पर ड्यूक गेंद से वह उपयोगी साबित हो सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उनादकट ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल बाद अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला था। उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है। बंगाल के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज मुकेश का दावा भी कमजोर नहीं है। उन्होंने पिछले तीन सत्रों में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह नई गेंद का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।

दो स्पिनर्स का खेलना तय
भारत का दोनों स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतरना तय है जबकि शार्दुल ठाकुर अपने बल्लेबाजी कौशल और इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के कारण मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। भारत के पास स्पिन विभाग में अक्षर पटेल भी हैं जो जडेजा की तरह ऑलराउंडर हैं। भारत हालांकि तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।

ऐसा है ग्राउंड का रिकॉर्ड
आखिरी टेस्ट मैच 2017 में हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने तीन दिन के अंदर 101 रन से जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज ने यहां केवल एक टेस्ट मैच जीता है और वह भी जिम्बाब्वे की कमजोर टीम के खिलाफ। ऐसे में क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई वाली टीम अतीत के प्रदर्शन से प्रेरणा नहीं ले सकती। इस मैदान पर जो आखिरी टेस्ट मैच खेला गया था उसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों मोहम्मद आमिर, हसन अली और मोहम्मद अब्बास ने 11 विकेट लिए थे जबकि लेग स्पिनर यासिर शाह ने दोनों पारियों में मिलाकर आठ विकेट हासिल किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.