'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर दिला रहा 'पठान' और 'टाइगर 3' की याद, हिन्दुस्तान पर प्रलय की तैयारी में शैतान

Updated on 24-01-2024 01:24 PM
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है, जिसकी कहानी देशभक्ति से जुड़ी है। 1 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर में हिन्दुस्तान पर महाप्रलय की गूंज सुनाई दे रही है। हालांकि, इस फिल्म का टीजर एक नजर में आपको एकसाथ पिछले साल रिलीज 'जवान', 'पठान' और 'टाइगर 3' जैसी कई फिल्मों की याद दिला जाएगा। क्योंकि, यहां भी कहानी बस वही है, जिसमें हिन्दुस्तान के हीरो दुश्मनों को तोड़ते नजर आनेवाले हैं।

'दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम। बचकर रहना हमसे, हिन्दुस्तान हैं हम।' फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ इसके इस तरह के और भी धांसू डायलॉग्स भी अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं।

'महाप्रलय आनेवाला है, जो भूत वर्तमान और भविष्य को बदल देगा'

इस टीजर की शुरुआत कुछ इस तरह के डायलॉग से होती है, 'महाप्रलय आनेवाला है, जो भूत वर्तमान और भविष्य को बदल देगा। एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। हिन्दुस्तान खत्म हो जाएगा। कौन है जो मुझे रोक सकता है?'

ईद पर रिलीज हो रही है फिल्म

इसी टीजर में ये भी बताया गया है कि इस साल ईद पर अक्षय और टाइगर की ये फिल्म नजर आनेवाली है। अली अब्बास जफर की इस फिल्म में अक्षय और टािगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा मानुषी छिल्लर , पृथ्वीराज सुकुमारन, अलाया एफ और रॉनित रॉय भी नजर आनेवाले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.