आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' का टीजर रिलीज, डबल रोल और खौफनाक मर्डर मिस्ट्री खड़े कर देगी रोंगटे

Updated on 09-03-2023 04:19 AM
होली के मौके पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने एक शानदार तोहफा फैन्स को दिया है। उनकी आने वाली फिल्म 'गुमराह' का टीजर रिलीज किया गया गया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का अंदाज और किरदार होश उड़ाने वाला है। आदित्य हाल ही वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे और उसके बाद से लोग एक्टर के लिए और भी ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। वेब सीरीज में आदित्य रॉय कपूर की परफॉर्मेंस की जनता से लेकर क्रिटिक्स तक ने तारीफ की। अब आदित्य ने 'गुमराह' के टीजर में भी चौंका दिया है।
    Gumraah में Aditya Roy Kapur के अलाला Mrunal Thakur हैं। मृणाल इस फिल्म में एक पुलिस अफसर बनी हैं जो एक मर्डर केस को सुलझाती नजर आएंगी। इसकी झलक टीजर में भी दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत आदित्य के किरदार से होती है, जो किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'बहुत मारा तेरे गुंडों ने मुझे, मैंने गिना नहीं...क्यूंकि मैं एक ही मारूंगा, पर उसका दर्द पूरी लाइफ रहेगा।'

    आदित्य रॉय का डबल रोल

    इसके बाद आदित्य को कभी अंधेरे में टी-शर्ट पहनते, सिगरेट जलाते और दिन के उजाले में लड़की के साथ घूमते और फिर अचानक रात को किसी को बेरहमी से मारते दिखाया जाता है। हालांकि मर्डर करने वाले आदित्य हैं या कोई और यह पता नहीं, क्योंकि चेहरा छुपा होता है। 'गुमराह' तमिल फिल्म 'थाडम' का हिंदी रीमेक है, जोकि 2019 में आई थी। इस फिल्म में एक्टर अरुण विजय डबल रोल में नजर आए थे।


    7 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी 'गुमराह'

    देखना यह होगा कि 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर वैसा ही जलवा दिखा पाते हैं या नहीं। 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर भी डबल रोल में हैं। 'थाडम' इस कदर हिट रही थी कि इसे 'रेड' नाम से तेलुगू में बनाया गया था और अब 'गुमराह' नाम से हिंदी में आ रही है। 'गुमराह' 7 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
     18 September 2026
    बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
     18 September 2026
    नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
     18 September 2026
    हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
     18 September 2026
    देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
     18 September 2026
    मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
    Advt.