जिमी शेरगिल की क्राइम-थ्र‍िलर 'आजम' का टीजर रिलीज, गोली-बारूद के बीच डॉन बनने की है कहानी

Updated on 24-04-2023 08:26 PM
साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज फिल्‍म 'कॉलम बम' में जिमी शेरगिल ने पुलिस अध‍िकारी का किरदार निभाया था। अब अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'आजम' में वह एक गैंगस्‍टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। श्रवण तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। 15 सेकेंड के टीजर में गोलियों की आवाज के बीच हमें जिमी शेरगिल का डायलॉग सुनने को मिलता है- हमारा धंधा बैलेंस पर चलता है, जिसका बैलेंस गया, वो आदमी गया।

Aazam Teaser: पिछले दिनों मेकर्स ने ‘आजम’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया था। जबकि अब टीजर के साथ फिल्‍म के रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। यह फिल्‍म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 'आजम' में Jimmy Sheirgill के साथ अभ‍िमन्‍यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्‍ता, गोविंद नामदेव और रजा मुराद जैसे दिग्‍गज सितारे हैं। टीजर में जिमी शेरगिल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्‍म क्राइम-थ्र‍िलर है और यह एक गैंगस्‍टर के डॉन बनने की कहानी कहती है।

ये है 'आजम' की कहानी

फिल्म की कहानी एक माफिया डॉन के उत्तराधिकारी पर बुनी गई है। कहानी में अपराध की दुनिया के साथ ही राजनीति, धोखेबाजी और साजिश इसमें रोमांच जगाते हैं। टीबी पटेल इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर हैं। कहानी के केंद्र में एक क्राइम सिंडिकेट है, जिसमें नवाब खान को अपने उत्तराध‍िकारी की तलाश है। फिल्‍म में जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जावेद है।

2018 से एक अदद हिट की तलाश में जिमी शेरगिल

हिंदी सिनेमा के पर्दे पर जिमी शेरिगल को पिछली बार सोनाक्षी सिन्‍हा और हुमा कुरैशी की फिल्‍म 'डबल एक्‍सएल' में कैमियो रोल में देखा गया था। हिंदी के साथ ही जिमी शेरगिल पंजाबी फिल्‍मों के बहुत बड़े सुपरस्‍टार हैं। हालांकि, साल 2018 में आई 'साहब बीवी और गैंगस्‍टर 3' के बाद से उनकी कोई भी हिंदी फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में जिमी शेरगिल को एक अदद हिट की तलाश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.