वरुण धवन और जान्हवी कपूर की 'बवाल' का टीजर रिलीज, दर्दभरी लवस्टोरी देख भर आएंगी आंखें

Updated on 05-07-2023 09:24 PM
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों पहली बार इस फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। 'बवाल' सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यानी दर्शक घर बैठे ही इस फिल्म को देख पाएंगे। अब मेकर्स ने 'बवाल' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद आपकी बेकरारी बढ़ जाएगी। टीजर फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है। आइए दिखाते हैं 'बवाल' का टीजर वीडियो।

Bawaal के टीजर की शुरुआत जान्हवी कपूर के ग्लैमरस अंदाज के साथ होती है। वहीं वरुण धवन उन्हें चुपके-चुपके देखते नजर आ रहे हैं। दोनों की ये फिल्म एक लवस्टोरी बेस्ड मूवी है जो दर्शकों को रूला देने वाली लग रही है। दरअसल टीजर के अंत में ट्रेजेडी दिखाई गई हैं, जहां जान्हवी कपूर को कुछ लोग जबरन ले जाते दिख रहे हैं, वह जिस तरह रोती-बिलखती हैं, वह किसी को भी इमोशनल कर देगा।

बवाल का डायलॉग

Jahnvi Kapoor का एक डायलॉग भी सुनने को मिलता है, जहां वह कहती हैं, 'मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया, जब समझा तब खोने का वक्त आ गया था।' इसी के साथ मेकर्स ने लिखा, कि प्यार इतनी आसानी से नहीं मिल जाता है।

कब रिलीज हो रही है बवाल

मालूम हो, 'बवाल' को दंगल जैसी फिल्में बनाने वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये पहली भारतीय फिल्म है जो एफिल टावर पर दिखाई जाएगी।

'बवाल' की कहानी

बताया जा रहा है कि Varun Dhawan इस फिल्म में टीचर बने हैं। ये दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक प्रेम कहानी है, जो यकीनन दर्शकों को रूला देगी। ऐसी लवस्टोरी जिसका अपना एक युद्ध रहा है। इसका कुछ हिस्सा पेरिस में भी शूट हुआ है। यही वजह है कि मेकर्स ने इसे एफिल टावर पर स्क्रीनिंग का फैसला लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.