घर से नाराज होकर निकला किशोर, भोपाल स्टेशन पर मिला:इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस में बैठा था, रेलवे सुरक्षा बल ने NGO को सौंपा

Updated on 21-06-2025 11:24 AM

परिवार से नाराज होकर घर से निकले एक 17 वर्षीय किशोर को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर समय रहते ढूंढ निकाला और सुरक्षित NGO के हवाले किया।

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर तैनात आरक्षक कृष्ण कुमार को 20 जून की सुबह गाड़ी संख्या 19711 (इंदौर–जयपुर एक्सप्रेस) के सामान्य कोच में एक किशोर अकेला बैठा दिखाई दिया। शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम सुभाष कुर्मी, निवासी शेरपुर मोहल्ला, विदिशा बताया। बालक ने खुलासा किया कि वह पारिवारिक विवाद से नाराज होकर घर से निकल आया है।

आरपीएफ ने मानवता दिखाते हुए उसे तत्काल भोपाल पोस्ट लाकर सब-इंस्पेक्टर संध्या चौधरी के सामने प्रस्तुत किया। यहां उससे विस्तार से बातचीत की गई और फिर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य धनीराम पवार को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद आयोग के निर्देश पर बालक का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और नित्य सेवा सोसाइटी, चांदबड़, भोपाल को उसे विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। NGO के माध्यम से अब उसकी काउंसलिंग और देखभाल की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल पर आरपीएफ की टीम नियमित गश्त और सतर्क निगरानी कर रही है ताकि संकट में फंसे बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें सुरक्षित सहारा दिया जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा स्टेशन पर अकेला, घबराया या संदिग्ध अवस्था में दिखे, तो तुरंत RPF हेल्पलाइन 139 पर सूचित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.