तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस, 21 जून को होगी अगली सुनवाई:आज हियरिंग के दौरान दोनों पहुंचे थे पटना सिविल कोर्ट

Updated on 29-05-2025 12:51 PM

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज यानी गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अब 21 जून को सुनवाई होगी।

आज हुई सुनवाई में तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों कोर्ट पहुंचे थे। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट में ये सुनवाई हुई।

तेजप्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया- 'ऐश्वर्या राय के वकील ने 4 सप्ताह का समय मांगा, लेकिन हमने कहा कि 2 सप्ताह से अधिक का समय नहीं दिया जाए, इस पर जज ने अगली सुनवाई की तिथि 21 जून निर्धारित की है।'

अनुष्का यादव के साथ तेजप्रताप यादव के रिलेशनशिप और फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद ये पहली सुनवाई थी।

पिछले दिनों खुद ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने आकर लालू परिवार से सामाजिक न्याय की गुहार लगाई थी। दरअसल, तेजप्रताप के अकाउंट से उनकी अनुष्का के साथ फोटो शेयर हुई थी, जिसमें लिखा था- 12 साल से रिलेशनशिप में हूं।

इसपर ऐश्वर्या ने पूछा था- फिर मेरे से शादी क्यों की। इधर, लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को RJD से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही परिवार से भी बाहर करने की घोषणा की है।

वहीं, अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने भी लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से न्याय की मांग की है।

साल 2018 में हुई थी शादी

तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। दोनों परिवारों का घराना राजनीतिक है। तेजप्रताप लालू प्रसाद के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या, चंद्रिका राय की बेटी है। शादी के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में लालू यादव ने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। 2019 में ही ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय,उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए थे। उसके बाद से ही मामला बढ़ता गया और डायवोर्स तक पहुंच गया।

12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेजप्रताप-अनुष्का!

24 मई 2025 की शाम तेजप्रताप के सोशल अकाउंट से पोस्ट कर बताया गया था- 'हम दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।’ हालांकि, तेजप्रताप ने बाद में इसका खंडन किया और अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘मेरी आईडी हैक करके झूठी खबर दी गई है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।’ अगर इस पोस्ट की मानें तो तेजप्रताप-अनुष्का 2013 से रिलेशनशिप में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.