पपाराजी को देख घबराईं तेजस्वी प्रकाश घुस गईं घर के अंदर, एक्ट्रेस के हाथ में यह चीज देख हैरान रह गए यूजर्स

Updated on 19-10-2025 12:06 PM
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हाल ही एक दिवाली पार्टी में नजर आए, पर इस दौरान यूजर्स को एक्ट्रेस के हाथ में कुछ ऐसा दिखा, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। तेजस्वी ने लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जब वह बाहर निकलीं, तो पपाराजी को देख अचानक सकपका गईं। करण कुंद्रा भी एकदम हैरान थे। फिर तेजस्वी अचानक ही अंदर चली गईं। इससे पहले उनके हाथ में कुछ दिखा और उसे वह छुपाती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह सब कैद हो गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि तेजस्वी प्रकाश पपाराजी को देख पहले तो अपना हाथ छुपाती हैं, और फिर अंदर चली जाती हैं।

अंदर घुसीं तेजस्वी प्रकाश, फिर करण कुंद्रा को बुलाया

इसके बाद वह इशारे से करण कुंद्रा को अंदर बुलाती हैं। करण जाते हैं और फिर अपनी पॉकेट में कुछ डालते हुए बाहर निकलते हैं। अब वह क्या चीज थी, जो तेजस्वी छुपा रही थीं और फिर करण की पॉकेट में रखवाई, यह तो पता नहीं। लेकिन यूजर्स की बाज जैसी तेज नजरों ने उस चीज को देख लिया

तेजस्वी प्रकाश के हाथ में दिखी ई-सिगरेट? हैरान यूजर्स यह सब बोले

यूजर्स ने दावा किया कि तेजस्वी प्रकाश के हाथ में वेप यानी ई-सिगरेट थी, जिसे वह कैमरे से छुपा रही थीं। एक यूजर ने लिखा, 'वेप छुपाने का क्या है भाई?' एक ने लिखा, 'तेजा के हाथ में वो वेप है। अंकिता की दिवाली पार्टी में भी वो स्मोक कर रही थी। करण को नहीं देखा अभी तक स्मोक करते।'

करण कुंद्रा पर एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया कमेंट तो तेजस्वी ने कसा था तंज

करण कुंद्रा हाल ही तब सुर्खियों में आ गए थे, जब एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक्टर का नाम लिए बिना उन पर कई लड़कियों को एक साथ डेट करने का आरोप लगाया था। अनुषा ने दावा किया था कि करण पूरी मुंबई के साथ सोए। वह डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से मिलते थे। बाद में तेजस्वी ने भी एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने करण कुंद्रा को बर्थडे विश करते हुए एक ऐसा कैप्शन लिखा था, जिसे अनुषा पर तंज माना जा रहा था। तेजस्वी ने लिखा था, 'करण द्वारा किया गया इकलौता राइट स्वाइप। मेरे सपनों के राजकुमार को हैप्पी बर्थडे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग स्टार किड मानते हैं, लेकिन उनका बचपन फिल्मों की चमक-दमक से काफी अलग रहा। उन्होंने कई इंटरव्यूज में खुद बताया…
 20 June 2026
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स में काम करने वाले सोमेन मिश्रा ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर संगीन आरोप लगाया है। सोमेन ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने एक…
 20 June 2026
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर…
 20 June 2026
अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से चंदा चोरी का मामला खूब तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां इस बाबत यूपी SIT जांच में जुटी है और 100 से अध‍िक…
 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
Advt.