तेलंगाना की युवती ने फांसी लगाकर जान दी, स्वजन के पुलिस लेगी बयान

Updated on 05-12-2023 12:33 PM

भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में बीटेक दूसरे वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार शाम को उसने अपने माता, पिता और बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी।पुलिस ने मृतका के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने कई बार लिखा है कि मैं गलत नहीं हूं। मुझे किसी ने नहीं समझा। मुझे मेरे परिवार, मेरे दोस्तों का प्यार नहीं मिला। पुलिस अब उसके खुदकुशी के बारे में सही कारण जानने के लिए उसके स्वजनों के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद मंगलवार को एक टीम उसके घर पर जाएगी और लिखित में बयान दर्ज करेगी। जहांगीराबाद पुलिस ने इस मामले में अधिकारी नियुक्ति कर दिया है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक मूलतः तेलंगाना निवासी 21 वर्षीय शेख रुकैया आफरीन जहांगीराबाद में जावेद खान के मकान में किराए से रहती थी। बीटेक करने के साथ वह एक कोचिंग में बतौर काउंसलर काम कर रही थी। सोमवार सुबह उसके पिता मोहम्मद अली हसन ने फोन किया था। काफी बार फोन करने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने मकान मालिक को फोन किया। मकान मालकिन तीसरी मंजिल पर बने कमरे में शेख रुकैया को देखने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने बेटे समीर को बुलाया तो उसने दरवाजे के ऊपर से देखा तो अंदर शेख रुकैया फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। मंगलवार को स्वजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। एएसआई रामसंजीवन वर्मा का कहना है कि शेख रुकैया जून महीने में ही जावेद के मकान में किराए से रहने आई थी। उसके पहनावे को लेकर लोगों को एतराज होता था।इस मामले में तेलंगाना के उसके स्वजनों के आने के बाद मामले में कारण सामने आएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.