तेलंगाना के सरकारी इंजीनियर के पास 19 प्लॉट-विला, 3 बिल्डिंग:13 ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति जब्त

Updated on 12-06-2025 01:31 PM

तेलंगाना के सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नुने श्रीधर के 13 ठिकानों पर मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। बुधवार को ACB ने मामले की जानकारी दी।

ACB के अधिकारियों ने बताया कि श्रीधर के पास मिली संपत्तियां, उनके आय के ज्ञात स्रोतों से कई गुना ज्यादा हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर 19 रेसीडेंशियल प्लॉट, एक विला, 3 बिल्डिंग और कई फ्लैट हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कैश, सोना और बैंक बैलेंस भी है।

ACB के अनुसार, श्रीधर ने अपने बेटे की शादी थाईलैंड में की, जिसमें कई करोड़ रुपए खर्च किए गए। श्रीधर का नाम दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-स्टेज लिफ्ट सिंचाई परियोजना कालेश्वरम प्रोजेक्ट से जुड़ा है। इस प्रोजेक्ट में करप्शन के आरोप लगे हैं। फिलहाल श्रीधर पर भी भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया।

इंजीनियर के सिंचाई प्रोजेक्ट से कनेक्शन की जांच होगी

ACB के अधिकारियों ने कहा- श्रीधर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। सभी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स, प्रॉपर्टी पेपर्स और लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है। इससे पता लगाया जाएगा कि इन संपत्तियों का सिंचाई प्रोजेक्ट से तो कनेक्शन नहीं है।

कालेश्वरम प्रोजेक्ट से भी जुड़े रहे हैं इंजीनियर 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियर श्रीधर का नाम कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना से भी जुड़ा हुआ है। यह प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-स्टेज लिफ्ट सिंचाई योजना मानी जाती है। इस प्रोजेक्ट पर पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) पहले ही इस परियोजना को लेकर PC घोष आयोग की जांच के दायरे में हैं।

कालेश्वरम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप 2023 के विधानसभा चुनावों में बड़ा मुद्दा बने थे। हालांकि BRS पार्टी ने सभी आरोपों को नकारते हुए दावा किया था कि यह परियोजना तेलंगाना के लोगों के हित में बनाई गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.