'तेरा यार हूं मैं', प्रैक्टिस सेशन में दिखा कोहली-रोहित का याराना, मैदान पर जमकर उड़ाया गर्दा

Updated on 06-06-2023 09:09 PM
लंदन: एक समय था जब ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्ते में थोड़ी खटास आ गई है और दोनों एक दूसरे को अब पसंद नहीं करते। लेकिन रोहित और विराट के बीच पिछले कुछ समय से शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों ने उनको मुंह तोड़ जवाब दिया है जो उनकी दोस्ती पर सवाल उठाते थे।

भारतीय क्रिकेट टीम द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। हालांकि प्रैक्टिस सेशन के बीच हमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी याराना देखने को मिला। दोनों खिलाड़ी मैदान पर खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

विराट की शरारत का लुत्फ उठा रहे रोहित

ओवल में भारत के प्रैक्टिस सेशन से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें विराट कोहली कुछ शरारत करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में रोहित, विराट की इस मस्ती का लुत्फ उठाते और ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों में पुराना वाला याराना नजर आ रहा है, जोकि कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं।

फाइनल जीतने के लिए विराट का बल्ला चलना जरूरी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चलना काफी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि विराट भारत के मुख्य बल्लेबाज हैं। अगर इनके बल्ले से रन निकले तो बाकी खिलाड़ियों का भी हौसला बड़ेगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दबाव में आकर बैकफुट पर जा सकती है।

रोहित शर्मा ने जड़ा था ओवल पर शतक

आखिरी बार जब द ओवल में रोहित शर्मा खेले थे तो उनके बल्ले से एक शानदार शतक देखने को मिला था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 127 रन की गजब पारी खेली थी। फाइनल में भी कप्तान से कुछ इसी तरह की पारी की जरूरत होगी।

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया है तैयार

7 जून को होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार दिख रही है। भारतीय खिलाड़ी काफी फ्रेश और अच्छे मूड में लग रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भारत 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी ना जीतने के सूखे को खत्म कर देगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.