टाइटैनिक सबमरीन जैसा होगा भयानक हादसा, सच हो गई 14 साल पहले की गई भविष्‍यवाणी! जानें

Updated on 23-06-2023 07:00 PM
वॉशिंगटन: टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई टाइटन पनडुब्‍बी भयानक हादसे के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गई है और इस पर सवार सभी 5 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी कोस्‍ट गार्ड और इस पनडुब्‍बी को संचालित करने वाली कंपनी ओसेनगेट दोनों ने इसकी पुष्टि की है। अब सोशल मीडिया में ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि अमेरिकी एनिमेटेड टीवी सीरीज द सिम्‍प्‍सन शो में 14 साल पहले इस टाइटन 5 पनडुब्‍बी के हादसे की अपने एक एपिसोड में भविष्‍यवाणी कर दी गई थी।


इस शो के लेखकों और निर्माताओं में से एक माइकल एल रेइस गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके कहा कि इस टीवी सीरिज में इस भयानक हादसे की भविष्‍यवाणी की गई थी। रेइस इसी पनडुब्‍बी की मदद से एक यात्री के रूप में टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने जा चुके हैं। ओसेनगेट कंपनी की यह टाइटन सबमरीन समुद्र में 12000 फुट तक गहराई में गई थी। यह टाइटैनिक जहाज साल 1912 में एक भयानक हादसे में डूब गया था। ताजा हादसे में टाइटन का 5 सदस्‍यीय चालक दल मारा गया है।

द सिम्‍प्‍सन शो में सबमरीन हादसे पर क्‍या कहा गया था


मारे गए लोगों में सबमरीन कंपनी ओसेनगेट के सीईओ और पाकिस्‍तानी अरबपति दाऊद भी मारे गए हैं। इस हादसे के बाद अब सोशल मीडिया में सबमरीन के डूबने और टीवी सीरिज के बारे में अटकलों का बाजार गरम हो गया है। फोर फिंगर डिस्‍काउंट ने लिखा, 'अजीब तथ्‍य यह है कि पूर्व सिम्‍प्‍सन शोरनर माइक रेइस ने पिछले साल इसी टाइटैनिक सबमरीन में यात्रा की थी। द सिम्‍प्‍सन शो के अंतिम एपिसोड में दिखाया गया है कि होमर और को एक खराब हो चुकी सबमरीन फंस गई है।'

रेइस सिम्‍प्‍सन टाइड शो के अंतिम एपिसोड तक कार्यकारी निर्माता थे लेकिन 2009 तक वह सीरिज के निर्माता थे। इस एपिसोड में दिखाया गया था कि सबमरीन टकरा जाती है और बहुत खतरनाक स्थिति में यह फंस जाती है। बाद में उसमें लीक होने लगता है। रेइस ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि समुद्र बहुत विशाल है और यह पनडुब्‍बी बहुत छोटी थी। उन्‍होंने कहा था कि अगर यह सबमरीन समुद्र की सतह तक पहुंच गई तो मैं नहीं जानता हूं कि कोई उसमें पहुंच पाएगा या नहीं। उन्‍होंने बताया कि ओसेनगेट के साथ वह 3 अलग-अलग बार समुद्र में गोता लगा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि यह सबमरीन बहुत अच्‍छे से डिजाइन की गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.