MP ATS की पूछताछ के दौरान गुरुग्राम के होटल से कूदा टेरर फंडिंग का संदिग्ध, मौत
Updated on
09-01-2025 01:20 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा कथित टेरर फंडिंग मामले में हिरासत में लिए गए एक युवक की गुरुग्राम के एक होटल से कूदने पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के सुखशीन गांव के रहने वाले हिमांशु कुमार (23) के रूप में हुई है। एटीएस ने छह संदिग्धों को यहां सोहाना क्षेत्र में स्थित सैफ्रोन ओयो होटल की तीसरी मंजिल में पूछताछ के लिए ठहराया था।
मप्र एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम में धुनेला गांव के पास एक सोसायटी से आतंकी फंडिंग से जुड़ी साइबर अपराध गतिविधियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।
साइबर अपराध से एकत्र किए गए धन का हवाला के माध्यम से टेरर फंडिंग में उपयोग का संदेह था।
इस कारण एटीएस ने यहां सोहाना क्षेत्र में अभियान चलाकर मुख्य संदिग्ध सहित छह लोगों को हिरासत में लिया था।
इनमें हिमांशु भी सम्मिलित था। हिमांशु मुख्य संदिग्ध का करीबी बताया जाता था, इसलिए पूछताछ में टेरर फंडिंग को लेकर बड़ी जानकारी मिलने की आशा एटीएस को थी।
हालांकि, अन्य संदिग्धों से एटीएस की पूछताछ जारी है।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…