एक भी यहूदी के जिंदा बचने तक होते रहेंगे आतंकी हमले... हमास नेता ने ईरान में दी इजरायल के विनाश की धमकी

Updated on 02-11-2023 03:06 PM
तेहरान: हमास के मुखिया गाजी हमद ने पिछले दिनों ईरान के एक टीवी चैनल पर बड़ा बयान दिया है। यह बयान संगठन के इजरायल विरोधी रुख को बयां करने के लिए काफी है। गाजी हमाद ने ईरानी टीवी पर कहा है कि जब तक इजरायल का सफाया नहीं हो जाता, तब तक संगठन नहीं रुकेगा। सात अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने इजरायल के एक समुदाय पर अचानक हमला बोल दिया था। इसमें 1400 से अधिक लोग मारे गए और बच्चों सहित कम से कम 240 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। तब से ही लगातार गाजा पर हमले जारी हैं। अब तक इन हमलों में करीब नौ हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

'10 लाख बार करेंगे हमले'
हमाद ने ईरानी के मेमेरी टीवी पर कहा, 'इजरायल एक ऐसा देश है जिसकी हमारी धरती पर कोई जगह नहीं है। हमें उस देश को हटाना होगा।' इसके बाद उनसे सवाल किया गया क्या इसका मतलब इजरायल का विनाश है? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया, 'हां बिल्कुल।' हमास नेता ने कहा कि संगठन के आतंकी तब तक सात अक्टूबर की तरह के हमलों को दोहराते रहेंगे जब तक कि इस छोटे से मध्य पूर्वी देश में एक-एक यहूदी को खत्‍म नहीं कर दिया जाता। हमास की मानें तो हमास हम जो काम करते हैं उसके लिए संगठन को कोई दोष नहीं दे सकता है। उनके शब्‍दों में, 'सात अक्टूबर,10 अक्टूबर, 10 लाख अक्टूबर तक - हम जो कुछ भी करेंगे वो सब कुछ ठीक है।' गाजी हमाद के इंटरव्‍यू की एक क्लिप को यूके के विदेश मंत्री जेम्‍स क्‍लेवरली ने एक्‍स (ट्विटर) पर शेयर किया है।

इजरायल का विनाश होगा!
हमाद का कहना है कि इजरायल को सभी 'फिलिस्तीन की जमीन' से मिटा दिया जाना चाहिए, यानी, पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए। हमाद का दावा है कि इजरायल का अस्तित्व ही 'अतार्किक' है। हमाद का कहना था इजरायल को सबक सिखाना होगा और ऐसे हमले दो और तीन बार और होंगे। हमाद की मानें तो उन्‍हें इस बात की कोई चिंता नहीं है कि इन हमलों की उन्‍हें क्‍या कीमत चुकानी पड़ेगी। संगठन का हर आतंकी 'शहीद' होने के लिए तैयार है। हमाद यह झूठ बोलने से भी पीछे नहीं हटे कि संगठन का इरादा नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, लेकिन जमीन पर काफी मुश्किलें थीं।

गाजा में जारी हैं हमले

हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल ने गाजा पर हमले किए। गाजा जहां पर हमास का शासन है, वहां पर इजरायल की सेना और टैंक दाखिल हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसदों के गाजा में युद्धविराम की अपील को मजाक बताते हुए खारिज कर दिया है। ब्रिटेन के प्रमुख रब्बी सर एप्रैम मिर्विस ने कहा कि इस तरह की अपील हमास को और अधिक क्रूरता के लिए एक गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाने के लिए प्रेरित करने वाली हैं। लेबर पार्टी के मुखिया सर कीर स्टार्मर पर उनकी पार्टी की ओर से दबाव बढ़ गया है। पार्टी के सदस्‍यों ने इजरायल को हमास के सामने घुटने टेकने के लिए कहने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.