गाजा में जमीनी हमलों में हो आतंकियों और आम नागरिकों की पहचान...बाइडन की इजरायल से गुहार

Updated on 30-10-2023 01:52 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर इजरायल को बड़ा संदेश दिया है। बाइडन ने कहा है कि इजरायल को गाजा के आम नागरिकों की रक्षा करनी होगी। उन्‍होंने रविवार को गाजा को दी जाने वाली मदद में महत्‍वपूर्ण इजाफे का ऐलान किया है। पिछले दिनों अमेरिका की तरफ से गाजा को 100 मिलियन डॉलर का ऐलान किया गया है। इजरायली सेना की तरफ से कहा गया है कि वह गाजा पट्टी में अपने जमीनी हमले के साथ तेज हवाई हमले करके आक्रमण बढ़ा रही है। सात अक्‍टूबर को हमास की तरफ से इजरायल पर अचानक हमला कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों तरफ युद्ध छिड़ा हुआ है। अब तक करीब नौ हजार लोगों की मौत हो गई है।

नेतन्‍याहू से की बात
अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन ने रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से बात की है। उन्‍होंने नेतन्‍याहू से अपील की है कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) को गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाने से बचना होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि हमास के नियंत्रण वाली सीमा में तीन हफ्तों के अंदर आठ हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में आधे बच्‍चे हैं। हमास की तरफ से हुए आतंकी हमले के बाद इजरायल की तरफ से हवाई हमले किए गए थे। बाइडन ने रविवार को ही मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल-अल-फतह-अल-सीसी के साथ एक फोन कॉल में आम नागरिकों की सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की है। दोनों नेताओं ने गाजा को मिलने वाली मदद में महत्वपूर्ण तेजी और वृद्धि के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

इजरायल के तेज होते हमले
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत तब हुई जब जब बाइडन प्रशासन की तरफ से संघर्ष के बीच नागरिक जीवन की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा, 'आईडीएफ, इजरायली सरकार को हमास आतंकियों के बीच जो कानूनी मिलिट्री टारगेट्स हैं और नागरिक, जो निश्चित तौर पर लक्ष्‍य नहीं हैं, उनके बीच अंतर करने के लिए उपलब्ध हर संभव उपाय को आगे बढ़ाना होगा। शिन्‍हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा है कि उसने हमास की जगहों को निशाना बनाया है। अब तक 450 से ज्‍यादा हवाई हमले किए हैं। इनमें ऑपरेशनल कमांड सेंटर, रिव्‍यू पोस्ट और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोस्ट शामिल हैं।

अब तक 7703 मरे
आईडीएफ ने कहा है कि उत्तरी गाजा पट्टी में मोर्टार शेल से एक इजरायली अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके अलावा आतंकवादियों से उलझते समय एक सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए इजरायल के एक अस्पताल में ले जाया गया। फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कुछ हवाई हमलों ने गाजा के सबसे बड़े मेडिकल सेंटर शिफा अस्पताल को निशाना बनाया गया। यहां पर हजारों मरीज या इजरायली बमबारी से आश्रय ले रहे लोग मौजूद थे। इजरायली नेताओं और सीनियर आर्मी कमांडर्स ने कहा है कि इजरायल अब गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर जमीनी अभियान की तैयारी कर रहा है। फिलिस्‍तीनी अधिकारियों की मानें तो अब तक 7703 लोगों की मौत इजरायल के हमलों में हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.