पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, 14 सैनिकों की मौत, गाड़ियों पर घात लगाकर बोला धावा

Updated on 04-11-2023 03:18 PM
इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें में कम से कम 14 सैनिक मारे गए।बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुआ आतंकवादी हमला इस साल का सबसे वीभत्स हमला माना जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के सबसे ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने यह हमला उस वक्त किया, जब सैनिकों के दो वाहन पसनी से ग्वादर जिले के ओरमारा इलाके में जा रहे थे।

बयान के मुताबिक, इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। सेना की मीडिया शाखा ने हालांकि हमले के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ने कहा, '3 नवंबर 2023 को ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की ओर जा रहे सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी।'

पहले भी हुए हैं हमले

इससे पहले सितंबर के अंत में बलूचिस्तान के सुदूर जिले मस्तुंग में आत्मघाती हमलावर ने एक जुलूस को निशाना बनया था। इसमें पुलिसकर्मी समेत 60 लोगों की मौत हो गई थी। 60 अन्य लोग घायल हुए थे। ISPR के मुताबिक जुलाई में उत्तरी बलूचिस्तान में झोब गैरीसन पर सुबह-सुबह हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.