पहलगाम अटैक के बाद पुलवामा की ओर भागे आतंकी:शुरुआती जांच में खुलासा- लोकल हैंडलर-ड्रोन से रेकी की

Updated on 28-04-2025 11:00 AM

पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद अब धीरे-धीरे जांच एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश के सबूत मिलने लगे हैं। एजेंसियों की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन जांच और खुफिया जानकारी के मुताबिक, हमले से पांच दिन पहले बैसरन एरिया में एक अज्ञात चीन में बना DJI ड्रोन उड़ता देखा गया था। इसके अलावा घोड़ेवालों से रेकी करवाने का शक भी है। जांच में ऐसे कई अहम खुलासे हुए हैं।

4 पॉइंट्स में प्राइमरी जांच में हुए खुलासे को जानिए…

  1. बैसरन घाटी पर हमले से 5 दिन पहले ड्रोन उड़ते देखा गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, आशंका है कि इसका रेकी करने और संभावित भीड़ का आकलन करने के लिए किया गया।
  2. जांच एजेंसियां इसरो की मदद से यह पता करने की तलाश में है कि क्या पहलगाम में असामान्य रेडियो सिग्नल ट्रैफिक देखा गया। ऐसा अनुमान है कि हथियारों की खेप भी ड्रोन से घाटी में पहुंचाई गई।
  3. एजेंसियों को शक है कि आतंकियों ने घोड़ेवालों को पैसे देकर क्षेत्र की रेकी करवाई थी। पर्यटकों के बीच घुलने-मिलने के लिए स्थानीय वेशभूषा और लोकल आईडी कार्ड इस्तेमाल किए।
  4. हमले के बाद आतंकी बैसरन से आरू-नगबल के ऊपरी घने इलाकों की तरफ बढ़े, जहां से सीधा नगबल नाला और फिर पश्चिम की तरफ खिरम और श्रीशैलम के इलाकों तक जाया जा सकता है। वहीं आरू के ऊपर स्थित छोटे ट्रैकिंग रूट्स से नीचे घाटी के घने इलाकों में पुलवामा या अनंतनाग की ओर रास्ते हैं। हमले के बाद के इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी।
  5. पाकिस्तान ऐसे पाल रहा है आतंकवाद

    • अत्याधुनिक हथियार: सूत्रों के मुताबिक बैसरन घाटी के घटनास्थल से AK-47 असॉल्ट राइफल, M4A-1 कार्बाइन और HK-416 असॉल्ट राइफल के खोखे मिले। ये पाकिस्तानी आर्मी स्टॉक या तालिबान से जुड़े हैं।
    • क्रिप्टोकरेंसी से फंडिंग की जा रही है: TRF के फंडिंग स्रोतों में 60% राशि क्रिप्टोकरेंसी से भेजी जा रही है। बिटकॉइन का प्रयोग हो रहा है। इनका लिंक दुबई, मलेशिया और तुर्की के अकाउंट्स से मिला है।
    • ISI की गतिविधियां इंटरसेप्ट: PAK खुफिया एजेंसी ISI LoC के पार 5 लॉन्चपैड्स पर निगरानी कर रही है। 2 मुजफ्फराबाद और 3 नीलम घाटी के पास हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कम्युनिकेशन रिपोर्ट्स और सैटेलाइट इमेजिंग से यह पुष्टि की।
    • ट्रेनिंग के लिए छोटे-छोटे कैंप चला रहे: पाकिस्तान ने अपने पुराने आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को ‘डिसमेंटल’ दिखाया है लेकिन ये अभी भी छोटे-छोटे कैंप के रूप में चल रहे हैं, जो सैटेलाइट से पकड़ना मुश्किल है।

    NIA ने केस दर्ज किया, कई राज्यों में टीमें पीड़ित परिवारों से मिलीं

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू में केस दर्ज किया है। इसमें सर्चिंग में मिले सबूतों और चश्मदीदों के बयानों को आधार बनाया गया है। NIA की टीमों ने महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में पीड़ितों परिवार के सदस्यों के बयान लिए हैं।

    सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिन में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए। बीते दो दिन में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके हैं। 13 डिप्लोमैट-अफसरों समेत 629 भारतीय, पाकिस्तान से लौटे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.