सिख परिवार हत्याकांड के आरोपी ने नहीं कबूला दोष, अमेरिका में कल होगा अंतिम संस्कार

Updated on 14-10-2022 06:09 PM

अमेरिका में इस महीने की शुरुआत में आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के सिख परिवार के अपहरण और हत्या के आरोपी ने बृहस्पतिवार को अपना जुर्म कबूल नहीं किया। गौरतलब है कि जीसस सालगाडो ने तीन अक्टूबर को आठ महीने की आरूही धेरी, उसके माता-पिता तथा एक रिश्तेदार का बंदूक का भय दिखाकर कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

प्राधिकारियों का आरोप है कि वर्षों पहले सिख परिवार की ट्रक कंपनी में काम करने वाले सालगाडो ने परिवार के अपहरण के एक घंटे के भीतर ही उनकी हत्या कर दी थी। उनके शव अपहरण के दो दिन बाद एक दूरवर्ती इलाके से बरामद किए गए थे।

48 वर्षीय आरोपी ने दोष स्वीकार नहीं किया। उस पर अगले महीने से मुकदमा चलने की संभावना है और वह अभी जेल में है। सालगाडो के लिए अदालत द्वारा नियुक्त किए वकील डगलस फोस्टर ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। कैलिफोर्निया की सैन जोआकिन वैली में बादाम के बाग में एक किसान ने आरूही, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, उसके पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और जसदीप के भाई 39 वर्षीय अमनदीप सिंह के शव बरामद किए थे। 

सालगाडो पर हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। उस पर आगजनी तथा हथियार रखने का भी आरोप लगाया गया है। अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे ताउम्र कैद की सजा हो सकती है। इस बीच, आरूही के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतकों का टर्लोक में शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में केवल परिवार के सदस्य शामिल होंगे लेकिन परिवार का समर्थन करने वाले लोग अंत्येष्टि स्थल के बाहर एकत्र हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.