साढ़े तीन करोड़ के अनियमितता के आरोपी को नहीं हटाया:विधानसभा में नौ महीने पहले मंत्री ने दिया था आश्वासन

Updated on 24-03-2025 02:24 PM

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग साढ़े तीन करोड़ रुपए की अनियमितता के आरोपी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को नौ महीने पहले विधानसभा में दिए गए आश्वासन के बावजूद भी नहीं हटा सका है।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने नौ माह से विभागीय जांच प्रभावित करने वाले आरोपी सीईओ को हटाए जाने के मामले में विधानसभा के सवाल के लिखित जवाब में कहा है कि संबंधित अफसर को हटाने की फाइल उच्च स्तर पर पेंडिंग है, उसे कब तक हटा दिया जाएगा, इसकी समय सीमा नहीं बताई जा सकती है। आश्वासन के बाद भी अधिकारी के न हट पाने के लिए उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में उठाया मामला

विधायक हेमंत कटारे ने पिछले साल जुलाई में बजट सत्र के दौरान पंचायत मंत्री से जानकारी मांगी थी कि भिंड जिले के अटेर जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ राजधर पटेल के खिलाफ साढ़े तीन करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के मामले में क्या कार्रवाई हुई है।

मनरेगा मद से किए गए भुगतान में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के आधार पर कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल ने रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। उस समय सरकार ने अधिकारी को जल्द ही स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था।

इस साल विधानसभा सत्र के दौरान फिर से इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक कटारे ने कहा कि आरोपी अधिकारी को नौ महीने बाद भी स्थानांतरित नहीं किया गया, जिससे विभागीय जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।

मंत्री बोले- "कोई जिम्मेदार नहीं"

विधायक कटारे ने पूछा कि आरोपी अधिकारी का तबादला कब तक किया जाएगा और इसके लिए कौन जवाबदेह है?

इसके लिखित जवाब में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि राजधर पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अटेर, जिला भिंड को अन्यत्र पदस्थ करने की फाइल उच्च स्तर पर विचाराधीन है।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी को कब तक हटाया जाएगा, इसकी कोई निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.