पूनम पांडेय की मौत की अफवाह उड़ाने वाली एजेंसी ने अब जारी किया माफीनामा कहा हम दिल से माफी चाहते हैं!

Updated on 05-02-2024 01:26 PM
विवादित एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह तो सभी जानते ही हैं। उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई और ये हवाला दिया कि वो सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैला रही थीं। इस बीच पूनम की इस नौटंकी के पीछे की कंपनी श्बांग ने सार्वजनिक माफी जारी की है। साथ ही ये भी दावा किया है कि इस स्टंट के बाद सर्वाइकल कैंसर के बारे में चर्चा ज्यादा होने लगी है।

Poonam Pandey की झूठी मौत के पीछे की कंपनी श्बांग के ऑफिशियल हैंडल ने लिंक्डइन पर माफीनामा शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'हां, हम हॉटरफ्लाई के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने की पूनम पांडे की पहल में शामिल थे। शुरुआत करने के लिए हम दिल से माफी मांगना चाहेंगे। विशेष रूप से उन लोगों के प्रति जो किसी भी प्रकार के कैंसर की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं या उनके प्रियजन कर रहे हैं।'
जागरुकता फैलाना एकमात्र मिशन था
इस पोस्ट ने संकेत दिया है कि विवादास्पद कदम सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने के मिशन के बदले में था। लिखा गया, 'हमारा एक्शन एकमात्र मिशन था कि सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाना। साल 2022 में भारत में 123,907 सर्वाइकल कैंसर के मामले और 77,348 मौतें दर्ज की गईं। ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर भारत में मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं को प्रभावित करने वाली दूसरी सबसे ज्यादा घातक बीमारी है।'

पूनम की मां कैंसर से जूझ रही थीं
कंपनी ने ये भी शेयर किया है कि पूनम पांडे की मां कैंसर से जूझ रही थीं और इसलिए वो इस बीमारी के महत्व को जानती हैं। माफीनामे वाली पोस्ट में कहा गया है, 'आपमें से बहुत से लोग अनजान होंगे, लेकिन पूनम की अपनी मां ने कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। इतने करीब से इसे देखने और पर्सनल लाइफ में इस तरह की बीमारी से लड़ने की चुनौतियों से गुजरने के बाद पूनम रोकथाम के महत्व और जागरुकता की गंभीरता को समझती हैं। खासकर जब वैक्सीन मौजूद हो।'

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ सर्वाइकल कैंसर
पोस्ट में आगे लिखा है, 'सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों की जिज्ञासा में कोई बदलाव नहीं आया, जब हमारी माननीय वित्त मंत्री ने कुछ दिन पहले ही केंद्रीय बजट के दौरान इसका जिक्र किया था। पूनम के इस कदम के बाद अब 'सर्वाइकल कैंसर' और इससे संबंधित शब्द Google पर सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला टॉपिक बन गया है। इस देश के इतिहास में यह पहली बार है कि 'सर्वाइकल कैंसर' शब्द 1000 से ज्यादा हेडलाइन में है।'
पब्लिकली मांगी माफी

इस पहल के लिए एजेंसी ने माफी भी मांगी है। लिखा है, 'फिर भी हम उन लोगों से गहराई से माफी मांगना चाहते हैं. जो इस पहल के कारण आहत हुए होंगे। हम समझते हैं कि हमारे तरीकों ने अप्रोच के बारे में बहस छेड़ दी होगी। हालांकि हमें किसी भी परेशानी के लिए खेद है, लेकिन अगर इस कदम के बाद बहुत जरूरी जागरुकता फैलती है और मौतों को रोका जा सकता है, तो ये इसका वास्तविक प्रभाव होगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.