रूस विरोधी ताकतों का एजेंडा... पाकिस्तान में 'पश्चिमी प्रोपेगैंडा' पर भड़का मॉस्को, पाकिस्तानी अखबार को जमकर लगाई लताड़

Updated on 07-11-2025 12:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में रूस विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने को लेकर मॉस्को ने नाराजगी जताई है। इस्लामाबाद स्थित रूसी दूतावास ने पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट पर तीखा हमला है। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में अखबार पर रूस विरोधी लेखों की सीरीज छापने और मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाया है। दूतावास ने कहा कि प्रकाशन का रुख स्पष्ट रूप से रूस विरोधी रहा है। इसने यह भी कहा कि अखबार ने जानबूझकर कट्टर रूस-विरोधी लोगों के लेखों को प्रकाशित किया है।

दूतावास ने बयान में कहा, 'हमने अंग्रेजी भाषा के पाकिस्तानी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट में प्रकाशित रूस-विरोधी लेखों की सीरीज पर ध्यान दिया है। सबसे पहले हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि इस पत्र को पाकिस्तानी कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी वैश्विक समाचार सेवा का मुख्यालय वॉशिंगटन में है।'
बयान में आगे कहा गया कि अखबार का संपादकीय बोर्ड लगातार रूसी विदेश नीति और नेतृत्व की आलोचना वाली सामग्री को स्थान देता रहा है, जिससे संतुलित रिपोर्टिंग के लिए कोई जगह नहीं बची। दूतावास ने कहा, 'हाल में, अखबार के अंतरराष्ट्रीय सेक्शन में एक भी ऐसा लेख मिलना असंभव हो गया है जो रूस या उसके नेतृत्व को सकारात्मक या तटस्थ रूप में दिखाता हो।'

प्रोपेगैंडा की हद पार

रूसी दूतावास ने प्रेस की आजादी के प्रति सम्मान दिखाया और कहा कि द फ्रंटियर पोस्ट की सामग्री प्रोपेगैंडा की हद पार कर गई है। इसने कहा, रूस-विरोधी लेखों की वर्तमान बाढ़ जिसमें पश्चिमी प्रोपेगैंडा शामिल है और जिसमें कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण नहीं है, यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस-विरोधी ताकतों के राजनीतिक एजेंडे पर आधारित है।

कवरेज को लेकर भी निशाना

दूतावास ने अखबार की इसके कवरेज के लिए भी आलोचना की। इसने 7 अक्टूबर 2025 को अफगानिस्तान पर आयोजित मॉस्को फॉर्मैट की बैठक की रिपोर्टिंग को नजरअंदाज करने की ओर ध्यान दिलाया। इस कार्यक्रम को कथित पर फ्रंटियर पोस्ट ने पूरी तरह से नजरअंदार किया, जबकि पाकिस्तानी मीडिया ने इसे व्यापक कवरेज दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.