कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, दाम सुनकर लोग हो रहे 'लाल', कीमत 200 के पार
Updated on
01-08-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: सब्जियों का राजा कहलाने वाले टमाटर के तेवर कुछ दिनों से चढ़े हुए हैं। इसकी कीमत में नरमी के कोई आसार नहीं दिख रहे। पिछले दो महीने से टमाटर के दाम ने लोगों की थाली का बजट बिगाड़ दिया है। कम होने के बजाए टमाटर की कीमत अब तक का उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक तो दिल्ली के थोक में 5000 रुपये प्रति कैरेट पर पहुंच चुकी है। बाढ़ और बारिश की वजह से मंडियों में टमाटर के सप्लाई में आ रही रुकावट के कारण कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। कम मात्रा में टमाटर पहुंचने की वजह से थोक बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजारों में इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। सप्ताह भर पहले यह 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब 200 रुपये तक पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा तमिलनाडु में टमाटर का थोक भाव 200 रुपये किलो को पार कर चुका है।
टमाटर के तेवर गरम
टमाटर की कीमत ऑल टाइम हाई पर है। उत्तराखंड के थोक मार्केट में टमाटर की कीमत 4100 रुपये प्रति कैरेट ( 25किलो ) पर पहुंच गया है। इस कीमत में ट्रांसपोर्टेशन, प्रॉफिट मार्जिन आदि जोड़ दें तो दिल्ली थोक मार्केट पहुंचते-पहुंचते इसका भाव 5000 रुपये प्रति कैरेट पहुंच चुका है। इस मौसम में आम तौर पर टमाटर की कीमत 1200-1400 रुपये प्रति कैरेट रहता था, जो अब बढ़कर 5000 रुपये पर पहुंच गया है टमाटर ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़कर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमत खुदरा बाजार में 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
क्यों कम नहीं हो रहे टमाटर के दाम
टमाटर की कीमत दिनों दिन लाल हो रहे हैं। कम होने के बजाए इसकी कीमत में लगातार तेजी ही आ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश की थोक मंडियों में टमाटर की कीमत चढ़ रही है तो वहीं तमिलनाडु में भी टमाटर में तेजी आ रही है। टमाटर के थोक भाव यहां भी 200 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। चेन्नई के कोयम्बेडु थोक बाजार में टमाटर की कीमत कम होने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं।
250 रुपये के पार जा सकता है टमाटर
कारोबारियों का कहना है कि टमाटर की कीमत कम होने के कोई आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। अगले हफ्ते तक इसके दाम 250 रुपये के पार जा सकते हैं। कोयम्बेडु होलसेल मार्केट एसोसिएशन के सचिव पी सुकुमारन के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब टमाटर की कीमत 200 रुपये के पार हो गई है। कारोबारियों की माने तो उन्हें उम्मीद थी कि 20 जुलाई के बाद टमाटर की कीमत में गिरावट आएगी, लेकिन बारिश और बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो गई। ऐसे में कीमत कम होने के कारण बढ़ रहे हैं। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से लोगों ने खरीदना कम कर दिया है। सब्जी व्यापारियों की माने तो कीमत कम होने में अभी दो-तीन महीने का वक्त लग सकता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) शहर में रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है, लेकिन इस पहल कीमतों पर लगाम नहीं रह पा रहा है। टमाटर के साथ-साथ दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ते ही जा रहे हैं। अधिक हो गए हैं। कोई भी सब्जी 60-70 रुपये किलो से नीचे नहीं है। शिमला मिर्च, धनिया, गोभी 100 रुपये के पार है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…