The Bengal Files एडवांस बुकिंग में फांक रही धूल, 5 देशों में रिलीज पोस्‍टपोन, सेंसर बोर्ड के फेर में फंसी फिल्‍म

Updated on 04-09-2025 03:50 PM
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' एक दिन बाद शुक्रवार, 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी टक्‍कर टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' से है। 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की तरह ही उनकी यह नई फिल्‍म भी लगातार विवादों में है। लेकिन अफसोस कि बावजूद इसके एडवांस बुकिंग में इसका हाल बुरा है। हालत ये है कि पहले दिन यह 2 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ले तो गनीमत होगी। पर मेकर्स को लग रहे झटकों का यह सिलस‍िला यही नहीं थमा है। फिल्‍म सिंगापुर, मलेश‍िया और UAE समेत दुनिया के 5 देशों में पोस्‍टपोन होने वाली है, क्‍योंकि वहां यह सेंसर बोर्ड के फेर में फंस गई है।

मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्‍लवी जोशी और दर्शन कुमार स्‍टारर 'द बंगाल फाइल्‍स' 1946 के कलकत्ता हत्‍याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। फिल्‍म में इस हिंसा और उसके बाद की घटनाओं को नरसंहार बताया गया है। मेकर्स का दावा है कि इतिहास के इस काले अध्यायों को जानबूझकर दबाया गया। फिल्‍म का ट्रेलर भी दिल दहलाने वाला है। लेकिन लगता है इन सब ने दर्शकों पर इतना असर नहीं डाला है कि कम से कम पहले दिन यह उन्‍हें सिनेमाघर खींच लाए।

'द बंगाल फाइल्‍स' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

sacnilk के मुताबिक, सोमवार को 'द बंगाल फाइल्‍स' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। लेकिन 48 घंटे बाद भी इसके महज 6324 टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। हालांकि, अभी गुरुवार को भी टिकटों की प्री-बुकिंग होनी है, पर बुधवार तक एडवांस बुकिंग से महज 18.38 लाख की कमाई के बाद बहुत उम्‍मीदें रखना बेमानी होगी।

मेकर्स का दावा- पश्‍च‍िम बंगाल में डरे हुए हैं थ‍िएटर मालिक, नहीं कर रहे रिलीज

'द बंगाल फाइल्‍स' को स्‍क्रीन्‍स मिलने में भी परेशानी हो रही है। मेकर्स का आरोप है कि पश्‍च‍िम बंगाल में राज्य सरकार और प्रशासन के डर से सिनेमाघरों ने फिल्‍म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि राज्य में फिल्‍म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बाबत फिल्‍म की एक्‍ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्‍लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक खुला खत लिखा है। इसमें उन्‍होंने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के थिएटर ग्रुप्‍स राजनीतिक दबाव में फिल्‍म को दिखाने से इनकार कर रहे हैं। पल्‍लवी जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें और उनके परिवार को हर दिन धमकियां दी जा रही हैं।

UAE, सिंगापुर, मलेश‍िया समेत 5 देशों में रिलीज पोस्‍टपोन!

हालांकि, 'द बंगाल फाइल्‍स' के लिए झटकों का दौर सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी है। भारतीय सेंसर बोर्ड ने भले ही देश में इसकी रिलीज को मंजूरी दे दी है। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग और मॉरीशस में अभी तक रिलीज के सर्टिफिकेट नहीं मिला है। प्रोडक्शन टीम ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इन देशों में स्‍थानीय सेंसर बोर्ड का फैसला अभी तक लंबित है। ऐसे में शुक्रवार को यह फिल्‍म इन 5 देशों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

तीन साल पहले 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के साथ भी हुआ था ऐसा

वैसे, विवेक अग्निहोत्री के लिए यह कोई नई बात नहीं है। उनकी 'द कश्मीर फाइल्स' को भी इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसे देश के कुछ राज्यों ने रिलीज करने से इनकार कर दिया था। यह फिल्म 2022 में सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्‍मों में से एक बनी थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या 'द बंगाल फाइल्‍स' के साथ भी ऐसा होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.