'द बंगाल फाइल्‍स' को 8वें दिन बड़ा झटका, 'बागी 4' ने बचाई इज्‍जत, 'परम सुंदरी' के उड़े तोते

Updated on 13-09-2025 02:45 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर विवेक अग्‍न‍िहोत्री की 'द बंगाल फाइल्‍स' को बड़ा झटका लगा है। पहले से ही कम कमाई का दंश झेल रही इस पॉलिटिकल ड्रामा की कमाई 8वें दिन लाखों में पहुंच गई है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की 'बागी 4' की कमाई भी गिरी है, लेकिन इसने करोड़ में कमाई कर अपनी इज्‍जत बचा ली है। जबकि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की 'परम सुंदरी' का हाल बेहाल है। मैडॉक फिल्‍म्‍स की इस रोमांटिक ड्रामा की नैया अब डूबती हुई नजर आ रही है।

शुक्रवार को सिनेमाघरों में 6 नई फिल्‍में रिलीज हुई हैं। इनमें तेजा सज्‍जा की 'मिराई' ने ओपनिंग डे पर सबसे अध‍िक 12.00 करोड़ का कारोबार किया है। जबकि 'एक चतुर नार' (50 लाख रुपये), 'लव इन वियतमान' (6 लाख रुपये), 'जुगनुमा' (5 लाख रुपये), 'मन्‍नू क्‍या करेगा' (45 लाख रुपये) और 'हीर एक्‍सप्रेस' ने भी महज 50 लाख रुपये कमाए हैं। इन नई फिल्‍मों के आने से 'बागी 4', 'द बंगाल फाइल्‍स' और 'परम सुंदरी' की स्‍क्रीन्‍स की संख्‍या जरूर कम हुई हैं, लेकिन यह भी सच है कि ये तीनों फिल्‍मों को पहले ही दर्शकों ने खारिज कर दिया है। ऐसे में कमाई में गिरावट का नई रिलीज फिल्‍मों से बहुत वास्‍ता नहीं है।

'द बंगाल फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 8

sacnilk के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती, पल्‍लवी जोशी, दर्शन कुमार और अनुपम खेर स्‍टारर 'द बंगाल फाइल्‍स' ने दूसरे शुक्रवार को महज 67 लाख रुपये का कारोबार किया है। नोआखाली दंगे पर बनी इस विवादित फिल्‍म पहले दिन से ही कम कमाई कर रही है। हालांकि, बीते 7 दिनों तक यह करोड़ में कारोबार कर रही थी। लेकिन 8वें दिन यह अब लाखों में समिट गई है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने आठ दिनों में देश में 11.92 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्‍शन किया है

'बागी 4' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 8

दूसरी ओर, ए. हर्ष के डायरेक्‍शन में बनी एक्‍शन-ड्रामा 'बागी 4' भी रिलीज के दूसरे दिन से ही हिचकोले खा रही है। हर दिन इसकी कमाई गिरती जा रही है और यही दूसरे शुक्रवार को भी हुआ है। 8वें दिन इसने 1.26 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि ए‍क दिन पहले गुरुवार को 2.10 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 80 करोड़ के बजट में बनी 'बागी 4' ने आठ दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर जहां 45.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है, वहीं वर्ल्‍डवाइड 65.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।

दर्शकों के नेगेटिव रिव्‍यूज, 'एनिमल' की सस्‍ती कॉपी के टैग ने डुबोया

'बागी 4' ने यकीनन निराश किया है। एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी की इस चौथी किस्‍त ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन अगले ही दिन कमाई बढ़ने की बजाय घटकर 9.25 करोड़ रुपये हो गई थी। फिल्‍म को दर्शकों ने 'एनिमल' की सस्‍ती कॉपी का टैग दिया है। जबकि कहानी के मोर्चे पर भी यह फ्रेंचाइज की पिछली फिल्‍मों के मुकाबले फीकी है। दर्शकों के नेगेटिव रिव्‍यूज ने 'बागी 4' की कमाई पर बुरा असर डाला। फिल्‍म में हरनाज संधू के डांस नंबर को भी दीपिका पादुकोण के 'बेशरम रंग' का सस्‍ता वर्जन ही माना गया है।

'परम सुंदरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 15

इन सब के बीच, तुषार जलोटा की 'परम सुंदरी' भी बुरी तरह असफल साबित हुई है। 60 करोड़ के बजट में बनी सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की इस रोमांटिक ड्रामा ने 15 दिनों में 49.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीसरे शुक्रवार को 15वें दिन इसने सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए हैं। हालांकि, इस फिल्‍म के पास अभी भी औसत कहलाने का मौका है। लेकिन उसके लिए इसे कम से कम 11 करोड़ रुपये की कमाई और करनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.