'द बंगाल फाइल्‍स' तो गियो! 11वें दिन हुई सबसे कम कमाई, 'बागी 4' की डूबी लुटिया, 'परम सुंदरी' फुस्‍स

Updated on 16-09-2025 03:27 PM
विवेक अग्‍न‍िहोत्री की फिल्‍म 'द बंगाल फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। साल 2022 में स्‍लीपर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के मुकाबले यह फिल्‍म कमाई में कहीं नहीं ठहरती है। पहले से ही कम कमाई का दंश झेल रही इस फिल्‍म ने 11वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की 'बागी 4' की नैया भी डूब रही है। 125 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म 11वें दिन लाखों में सिमट गई है। इस फिल्‍म को अब हिट की बजाय 'एनिमल' की सस्‍ती कॉपी के टैग के साथ ही संतोष करना होगा। जबकि सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की 'परम सुंदरी' भी 18वें दिन फटेहाल साबित हुई है।

सिनेमाघरों में इस वक्‍त बॉलीवुड की सभी फिल्‍मों का हाल बुरा है। फिर चाहे वह शुक्रवार को रिलीज हुई 'एक चतुर नार' हो, 'लव इन वियतनाम' हो, या फिर 'जुगनुमा', 'हीर एक्‍सप्रेस' और 'मन्‍नू क्‍या करेगा', ये सारी की सारी चार दिनों में ही फ्लॉप और डिजास्‍टर बन चुकी हैं। जबकि भारी विवाद के बीच 'फाइल्‍स ट्रायोलॉजी' की तीसरी और आख‍िरी फिल्‍म 'द बंगाल फाइल्‍स' भी सिनेमाघरों में बुरी तरह पिट गई है। हालांकि, नोआखाली दंगे पर बनी इस फिल्‍म में हिंसा, उन्‍माद और नृशंस रूप दिखाने में डायरेक्‍टर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पर दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

'द बंगाल फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 11

sacnilk के मुताबिक, पल्‍लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और दर्शन कुमार स्‍टारर 'द बंगाल फाइल्‍स' ने 11वें दिन महज 40 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले सोमवार को इसने 1.10 करोड़ का बिजनस किया था। पहले हफ्ते में 11.25 करोड़ की कमाई देखकर ही यह साफ हो गया था कि फिल्‍म टिकट ख‍िड़की पर बेदम साबित हुई है। अब हाल ये है कि 50 करोड़ के बजट में बनी 'द बंगाल फाइल्‍स' ने 11 दिनों में देश में सिर्फ 14.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। आगे वीकडेज में कमाई और अध‍िक गिरने के आसार हैं।

'बागी 4' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 11

दूसरी ओर, 'द बंगाल फाइल्‍स' के साथ ही रिलीज हुई 'बागी 4' भी सोमवार को पहली बार करोड़ से गिरकर लाखों में पहुंच गई है। ए. हर्ष के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 'बागी फ्रेंचाइज' और टाइगर श्रॉफ दोनों के लिए बड़ा झटका है। एक्‍टर की पिछली 5 फिल्‍में लगातार पिटी हैं। अपने दूसरे सोमवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले रविवार को 2.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 50.40 करोड़ रुपये है। जबकि इसका बजट 125 करोड़ रुपये।

'परम सुंदरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 18

बॉक्‍स ऑफिस पर मैडॉक फिलम्‍स की 'परम सुंदरी' भी बुरी तरह पस्‍त दिख रही है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म ने 18 दिनों में 50.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। समस्‍या ये है कि अब इसकी कमाई टिकट ख‍िड़की पर रेंग रही है। इसलिए लागत से 10 करोड़ की दूरी भी पहाड़ जैसी है। सोमवार को इसने सिर्फ 17 लाख रुपये का बिजनस किया है। एक दिन पहले रविवार की छुट्टी के बावजूद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म ने महज 65 लाख रुपये कमाए थे। लिहाजा, अब इससे बहुत उम्‍मीद करना बेमानी ही होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.