रविवार को 'द बंगाल फाइल्‍स' की करोड़ की उड़ान, 'बागी 4' ने भी मारी गुलाटी, टें बोल गई 'परम सुंदरी'

Updated on 15-09-2025 01:14 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर रविवार को जहां एक ओर तेजा सज्‍जा की 'मिराई' ने धमाकेदार कमाई की है, वहीं डेढ़ हफ्ते पुरानी 'द बंगाल फाइल्‍स' की कमाई में भी उछाल आया है। टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की 'बागी 4' के बिजनस में बहुत इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन यह करोड़ में कारोबार करने में सफल रही है। जबकि 17वें दिन रविवार की छुट्टी के बावजूद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की 'परम सुंदरी' लाखों में ही सिमटकर रह गई। खास बात यह है कि 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्‍स' ने रविवार को जितना कमाया, उनकी कमाई के जोड़ से भी अध‍िक कलेक्‍शन तेलुगू में बनी 'मिराई' ने अकेले हिंदी वर्जन में की है।

रविवार को तेजा सज्‍जा, रितिका नायक, मांचु मनोज और श्र‍िया सरन स्‍टारर 'मिराई' ने चार भाषाओं को मिलाकर देश में 16.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से हिंदी वर्जन में 3.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जबकि 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्‍स' रविवार को मिलकर 3.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी हैं। 60 करोड़ के बजट में बनी 'मिराई' ने पहले वीकेंड में शानदार 44.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनस कर लिया है।

'द बंगाल फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10

sacnilk के मुताबिक, विवेक अग्‍न‍िहोत्री के डायरेक्‍शन में बनी 'द बंगाल फाइल्‍स' ने अपने दूसरे रविवार को 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले शन‍िवार को इसने 1.15 करोड़ कमाए थे। जबकि उससे शुक्रवार को यह 60 लाख रुपये ही कमा पाई थी। पहले हफ्ते में 11.25 करोड़ कमाने वाली इस विवादित फिल्‍म की कमाई अब 10 दिनों में 14.10 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, इस फिल्‍म का फ्लॉप होना तय है, कयोंकि इसका बजट 50 करोड़ रुपये है और अब आगे वीकडेज में एक बार से इसकी कमाई लाखों में पहुंचने वाली है।

'बागी 4' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 10

दूसरी ओर, रविवार ने 'बागी 4' के चेहरे पर हल्‍की मुस्‍कान जरूर बिखेरी है, लेकिन ए. हर्ष के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का दर्द अध‍िक बड़ा है। टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्‍टारर 'बागी 4' का बजट 80 करोड़ रुपये है। लेकिन 10 दिनों में यह देश में 49.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन ही कर पाई है। अपने दूसरे रविवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'परम सुंदरी' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 17

अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी 'परम सुंदरी' अब बॉक्‍स ऑफिस पर रेंग रही है। 17 दिनों में इसने देश में 50.22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म वीकेंड का बहुत फायदा नहीं उठा पाई है। रविवार को इसने देश में 62 लाख रुपये का कारोबार किया है। एक दिन पहले शनिवार को 55 लाख रुपये और शुक्रवार को 30 लाख रुपये की कमाई हुई थी। फिल्‍म का बजट 60 करोड़ रुपये है। इसे एवरेज फिल्‍म बनने के लिए अभी भी कम से कम 10 करोड़ रुपये की कमाई और करनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.