कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास मण्डी प्रांगण में वर्चुअल माध्यम से किया

Updated on 15-05-2026 01:04 PM

कोण्डागांव। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने मण्डी प्रांगण कोण्डागांव से लगे हुए भूमि पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, कोण्डागांव के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने अपने उदबोधन में कहा कि यह सप्ताह शिलान्यास/भूमि पूजन और अन्य कई परियोजना का उदघाटन करने का सप्ताह रहा है, जो वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय भवन कोण्डागांव के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह का उदघाटन करते हुए मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी न्यायिक जिलों को सर्वाेत्तम अवसंरचना एवं बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगें, साथ ही सर्वसुविधायुक्त एवं अन्य बुनियादी सुविधायें जो न्यायिक क्षेत्र को पूरी तरह से सुसज्जित करने के लिए आवश्यक है, प्रदान करेंगें, जिसका प्रभाव न्याय पालिका से जुड़े प्रत्येक हितधारक एवं आम जनता को मिलने वाले न्याय पर पड़ेगा। 

आगे उन्होंने व्यक्त किया कि उन्होनें स्वयं अनुभव किया है कि पहले जिला न्यायपालिका का बुनियादी ढांचा बहुत दयनीय था, लेकिन पिछले तीन वर्षों से, जब से उन्होने कार्यभार संभाला है, उनके विद्वान साथी न्यायमूर्ति और विभिन्न हितधारकों के सहयोग से बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। आगे उन्होने कहा यह तो बस शुरुआत है, अब हमें आगे बढ़ना है और हम देख रहे हैं कि बुनियादी ढांचे में बहुत बदलाव आया है और साथ ही प्रौद्योगिकी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। न्याय के वितरण के लिए अच्छे बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की मदद से हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हमें वह करना होगा। उन्होंने इस भवन का निर्माण समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री लगाकर निर्माण के सभी मानकों में पूरा करने की अपेक्षा की है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में सिविल जिला बनने के बाद से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जनपद पंचायत के पुराने भवन में चल रहा है। अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव का स्वयं का सर्वसुविधायुक्त भवन होगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल, न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियों न्यायाधीश, जिला कोण्डागांव भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत अभिवादन किया गया तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के भूमि पूजन का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति महोदय के दूरदर्शिता के साथ किये जा रहे शीघ्र सुलभ व त्वरित न्यायदान के साथ सार्थक प्रयासों का परिणाम होना कहा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल ने धन्यवाद प्रस्ताव व्यक्त किया एवं मंच का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल सोम्या राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव विक्रम प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव (एफ.टी.सी.) प्रतिभा मरकाम, कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, वन मण्डलाधिकारी सिंग, अध्यक्ष जिला अधिवक्तासंघ कोण्डागांव दीपक ठाकुर एवं पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोण्डागांव तथा न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.