"द भोपाल विजन स्टेटमेंट" विरासतों के संरक्षण को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-04-2023 05:47 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से यूनेस्को के संस्कृति अनुभाग की प्रमुख सुश्री जुन्ही हॉन, श्रीलंका के धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के सचिव श्री सोमरत्ना विद्ना पथिराना, प्रोफेसर गामिनी रणसिंघे सहित भोपाल में हुई यूनेस्को सब रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए यूनेस्को के प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सुश्री हॉन ने "द नेक्स्ट 50 वेज़ फॉरवर्ल्ड फॉर साउथ एशिया वर्ल्ड हेरिटेज" और "द भोपाल विजन स्टेटमेंट" की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर साँची स्तूप की प्रतिकृति और चंदेरी का अंगवस्त्रम भेंट किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूनेस्को सब रीजनल कॉन्फ्रेंस का भोपाल में आयोजन प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। राज्य सरकार ने अतिथि देवो भव की परम्परा अनुसार ही कॉन्फ्रेंस में आये अतिथियों का स्वागत सत्कार किया है। कॉन्फ्रेंस के निष्कर्षों से देश-दुनिया को विरासतों के संरक्षण के लिए नए विचार और आयाम मिले हैं। "द भोपाल विजन स्टेटमेंट" विरासतों के संरक्षण को नई दिशा देगा। सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दृष्टि से भी कॉन्फ्रेंस उपयोगी सिद्ध हुई। सुश्री हॉन ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.