बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला जेल बेमेतरा का किया व्यापक निरीक्षण

Updated on 03-07-2026 03:43 PM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एसओपी-2016 एवं संबंधित प्रावधानों के तहत गठित ष्बोर्ड ऑफ विजिटर्सष् द्वारा आज जिला जेल बेमेतरा का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की अध्यक्षता माननीय श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा ने की। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जेल लीगल एड क्लीनिक, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने समस्त बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से अलग-अलग चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। चर्चा के दौरान बंदियों ने बताया कि जेल में किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं है तथा सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जेल के संधारित अभिलेखों एवं रजिस्टरों में जाति संबंधी किसी प्रकार का उल्लेख नहीं किया गया है।

बोर्ड ने बंदियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए उपलब्ध मनोरंजन सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जेल की दो बैरकों में टेलीविजन की व्यवस्था है, जहां समाचार, योग, आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का नियमित प्रसारण किया जाता है। इसके अतिरिक्त तबला, ढोलक, झांझ, मंजीरा जैसे वाद्ययंत्र तथा लूडो एवं कैरम जैसी खेल सामग्री भी बंदियों को उपलब्ध कराई गई है।

निरीक्षण के दौरान पेयजल, स्वच्छता एवं भोजन व्यवस्था की विशेष रूप से समीक्षा की गई। जिला जेल में तीन ट्यूबवेल, एक आंतरिक जल टंकी तथा एक ओवरहेड टंकी के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था है। बोर्ड ने भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल मैनुअल के अनुरूप प्रतिदिन बदलते मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा मौसमी सब्जियों एवं दालों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला जेल में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदनलाल स्वर्णकार प्रत्येक मंगलवार को बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार करते हैं, जबकि फार्मासिस्ट प्रतिदिन उपलब्ध रहकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं। बोर्ड ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल लीगल एड क्लीनिक, विधिक सहायता हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, मुलाकात कक्ष, बंदियों को उपलब्ध कराए गए वस्त्र, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला जेल में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 12 दिवसीय ’’लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल’’ प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विचाराधीन बंदियों को बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कौशल विकास प्रशिक्षण बंदियों के पुनर्वास, आत्मनिर्भरता तथा समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.