अमेरिकी स्‍पेशल फोर्स के अधिकारी की ढाका में मिली लाश, सीक्रेट जांच से उठे सवाल, बांग्‍लादेश में जासूसी नेटवर्क बना मौत की वजह!

Updated on 03-09-2025 05:48 PM
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस रविवार, 31 अगस्त को बड़ा हादसा हुआ है। ढाका के फाइव स्टार वेस्टिन होटल में अमेरिकी सेना की विशेष बल कमान (एयरबोर्न) के अधिकारी टेरेंस अर्वेल जैक्सन की लाश मिली है। जैक्शन की रहस्यमयी मौत ने पूरे दक्षिण एशिया में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। बांग्लादेशी अधिकारियों ने शुरुआत जांच में प्राकृतिक मौत की बात कही। हालांकि उनके शव को ले जाने की गोपनीयता और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के उनके सामान की जब्ती कुछ अलग कहानी की ओर इशारा करती है।

बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी का कहना है कि शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। इस पृष्ठभूमि में जैक्सन की मौत के बड़े प्रभाव हो सकते हैं। जैक्सन पिछले कुछ महीनों से एक व्यावसायिक यात्रा पर बांग्लादेश में थे और 29 अगस्त को ही इस होटल में ठहरे थे। यहां दो दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके व्यवसायी नहीं अफसर होने की बात सामने आई।

कुछ छुपाने की कोशिश?

ढाका पुलिस को जैक्सन के शव का पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी गई। अमेरिकी दूतावास ने जैक्सन के शव और उसके सभी सामानों को होटल से तुरंत हटा दिया। एक होटल कर्मचारी ने खुलासा किया कि दूतावास के अधिकारियों की जब्त की गई वस्तुओं में कई नक्शे, रेखाचित्र और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, तीन बड़े सूटकेस और लैपटॉप शामिल थे।
जैक्सन की मौत के बाद सामने आया कि वह अमेरिकी सेना की विशेष बल कमान (एयरबोर्न) में सेवारत अधिकारी थे। पहले उनके व्यवसायी होने का दावा किया गया था। वह 2027 में रिटायर होने की प्लानिंग कर रहे थे। वह बीते 20 वर्षों से अमेरिका की सेना में थे। उन्होंने एशिया थिएटर में कई युद्धक तैनाती और अस्थायी ड्यूटी असाइनमेंट में भाग लिया।

जैक्सन बांग्लादेश में क्यों था?

सूत्रों से पता चलता है कि जैक्सन चटगांव, कॉक्स बाजार, सिलहट और लालमोनिरहाट की लगातार यात्राएं कर रहा था।ये जिले उग्रवादी गलियारों और सीमा पार तस्करी के रास्तों से अपनी निकटता के लिए जाने जाते हैं। इससे सवाल उठ रहा है कि क्या वह बांग्लादेश में इस्लामी आंदोलनों और म्यांमार की अराकान सेना से उनके संबंधों पर नजर रख रहा था।
जैक्सन कथित तौर पर दक्षिण एशिया में अमेरिका की भागीदारी तैयार करने में शामिल था। उसकी गतिविधियों से जुड़ी गोपनीयता और उसके होटल के कमरे से मिली संवेदनशील सामग्री से पता चलता है कि उसका मिशन व्यावसायिक नहीं, बल्कि खुफिया जानकारी से जुड़ा था। ऐसे में जैक्सन की मौत ने बांग्लादेश में एक बड़े जासूसी नेटवर्क की ओर इशारा किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.