अधूरा निर्माण कर मकान सौंपने पर बिल्डर को 5.05 लाख रुपये देना होगा हर्जाना

Updated on 04-11-2024 01:22 PM
 भोपाल। एक उपभोक्ता ने अपने सपनों का घर बनाने के लिए बिल्डर से 20 लाख रुपये में तय किया। बिल्डर ने तय समय सीमा में मकान बनाकर नहीं दिया।साथ ही अधूरा निर्माण कर बिल्डर ने मकान सौंपा। मामले की शिकायत उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में की। आयोग ने इंजीनियर के माध्यम से अधूरे निर्माण कार्य पूरा करने में खर्च होने वाली राशि का आकलन कराया। इंजीनियर ने बिजली सहित पानी का कार्य पूरा करने के लिए तीन लाख का खर्च बताया।दरअसल,पिपलानी निवासी नेमीचंद सोनी ने जिला उपभोक्ता आयोग में 2019 में अवधपुरी स्थित सरस्वती इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अरविंद कुमार गुप्ता के खिलाफ याचिका लगाई थी।आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज व प्रीति मुदगल की बेंच ने निर्णय सुनाया। बिल्डर को अधूरे निर्माण में खर्च तीन लाख रुपये की राशि के साथ मानसिक क्षतिपूर्ति राशि दो लाख और वाद व्यय की राशि पांच हजार रुपये देने के आदेश दिए। अगर दो माह के अंदर बिल्डर ने 5.05 लाख रुपये की राशि नहीं लौटाई तो नौ प्रतिशत ब्याज के साथ राशि देनी होगी।

यह था मामला

उपभोक्ता के अधिवक्ता मोना पालीवाल ने बताया कि शिकायत थी कि खजूरी स्थित एक भूखंड पर भवन बनाकर 20 लाख रुपये में बिल्डर को देना था। 30 सितंबर 2019 को अनुबंध हुआ था और 10 माह में भवन का निर्माण कार्य पूरा करके उपभोक्ता को सौंपना था। उपभोक्ता ने पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया।

बिल्डर ने तय समय सीमा में मकान का निर्माण कार्य कर नहीं दिया। भवन में विद्युत कार्य भी नहीं किया गया और कई अधूरे कार्य छोड़कर उपभोक्ता को मकान सौंप दिया। उपभोक्ता परेशान होकर खुद ही निर्माण कार्य को पूरा कराया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुआ। आयोग ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि बिल्डर ने समय सीमा में अनुबंध की पूर्ति न कर सेवा में कमी की है। इस कारण हर्जाना देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.